वाइल्ड विजडम क्विज एवं ईको ट्रेल सम्पन्न
70 वे वन्यजीव सप्ताह उदयपुर, 4 अक्टूबर। वन विभाग, डब्ल्यूडबल्यू एफ़ इंडिया एवं ग्रीन पीपल सोसाइटी उदयपुर द्वारा 70वें वन्यजीव सप्ताह के तीसरे दिन क्रोकोडाइल बाघदड़ा कांजेर्वेशन रिजर्व में स्कूल के विद्यार्थियों के लिये वाइल्ड विजडम क्विज एवं ईको ट्रेल सम्पन्न हुई। सहायक वन संरक्षक गणेशी लाल गोठवाल ने कांजेर्वेशन रिजर्व के बारे में जानकारी दी एवं अथितियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डबल्यू डब्ल्यू एफ़ इंडिया के प्रभारी अधिकारी अरुण सोनी ने किया। रेस्क्यू डिवीज़न के रेंजर गजेंद्र सिंह ने भी विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। वन्यजीवों के जानकार नवीन सिंह ने ईकोट्रेल में बच्चों का मार्गदर्शन…
