सिटी पैलेस : भंवर हरितराज सिंह मेवाड़ ने अश्व पूजन का प्राचीन परम्परा का निर्वहन किया
उदयपुर, 11 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर मेवाड़ में ‘अश्व पूजन’ की परम्परा का निर्वहन करते हुए डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के सुपुत्र भंवर हरितराज सिंह मेवाड़ ने अश्वों का विधि-विधान के साथ पूजन सिटी पैलेस में किया। अश्वों को पारम्परिक रूप से शृंगारित कर सिटी पेलेस स्थित ‘सातानवारी पायगा’ मोती चौक पूजन स्थल पर लाया गया। जहां पुरोहितजी एवं पण्डितों के मंत्रोच्चारण पर भंवर हरितराज सिंह मेवाड़ ने ‘अश्व पूजन’ का प्राचीन परंपरा का निर्वहन किया। पूजन में सुसज्जित राजमुकुट, नागराज व अश्वराज नाम के अश्वों पर अक्षत, कुंकुम, पुष्पादि चढ़ाकर आरती की गई तथा अश्वों को…
