-भारतीय संस्कृति और कला आधारित होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
-दूसरे दिन उपमुख्यमंत्री बैरवा होंगे मुख्य अतिथि उदयपुर, 14 अक्टूबर। मीरा-प्रकाश वर्मा फाउंडेशन के तत्वावधान में उदयपुर में 16 और 17 अक्टूबर 2024 को 69वां मीरा महोत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत विविध सांस्कृतिक आयोजन व प्रतियोगिताएं होंगी। महोत्सव के दूसरे दिन समापन समारोह में उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में सान्निध्य प्रदान करेंगे। फाउंडेशन के अध्यक्ष लव वर्मा ने बताया कि पिछले 68 वर्षों से यह संस्थान मीरा बाई के जीवन दर्शन, लोक कला के संरक्षण और कलाकारों को मंच प्रदान करने में अग्रणी रहा है। यह संस्थान उदयपुर का एकमात्र ऐसा केंद्र है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर…
