Year: 2024

 फिजियोथैरेपी की छठी दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय काॅन्फ्रेस का शुभारंभ आज

 फिजियोथैरेपी की छठी दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय काॅन्फ्रेस का शुभारंभ आज

उदयपुर। जनार्दन राय नगर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय) कलेज आफ फिजियोथैरेपी, डबोक में दिनांक 20 व 21 अक्टूबर 2024 को स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साईसेंज  में दो दिवसीय ’’एम्पावरिंग वुमन हेल्थ थ्रू द एक्सीलेंस ऑफ फिजियोथैरेपी" विषय पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ होगा।  आयोजक सचिव प्राचार्य डॉ शैलेंद्र मेहता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के साथ दो पोस्ट कान्फ्रेंस वर्कशॉप का भी आयोजन 22 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा जिसमें इटली के डाॅ. डियागो केन्टोर  स्पाईन एण्ड पेरिफिरल जोईन्ट मेनिपुलेान पर तथा डाॅ. हार्दिक पटेल प्रोप्रियो सेप्टिव न्यूरोमस्कूलर फेसिलिटेान विाय पर प्रतिभागियों को क्लीनिकल ट्रेनिंग देगे। उक्त अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में…
Read More
सह प्रभारी बनकर पहली बार उदयपुर आने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव ऋत्विक मकवाना का डबोक एयरपोर्ट पर स्वागत किया

सह प्रभारी बनकर पहली बार उदयपुर आने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव ऋत्विक मकवाना का डबोक एयरपोर्ट पर स्वागत किया

सलूंबर विधानसभा उप चुनाव को लेकर बैठक कल उदयपुर। 19 अक्टूबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान के सह प्रभारी बनकर पहली बार उदयपुर आने पर ऋत्विक मकवाना का उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि सह प्रभारी बनकर पहली बार उदयपुर आने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव ऋत्विक मकवाना का उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने मेवाड़ी पाग और उपरणा ओढ़ा कर स्वागत किया। स्वागत करने वालो में उदयपुर देहात…
Read More
धूमधाम से मनाया ‘ग्रैंड पेरेन्ट्स डे’

धूमधाम से मनाया ‘ग्रैंड पेरेन्ट्स डे’

उदयपुर। सेंट मेरीज काॅन्वेंट सी. सै. विद्यालय में अपनी रजत जयंती समारोह के क्रम में दिनांक 18 अक्टूबर 2024 को बड़े हर्षोल्लास से ‘ग्रैंड पेरेन्ट्स डे’ मनाया गया। नन्हें-मुन्हों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के द्वारा उनके जीवन में दादा-दादी व नाना-नानी की महत्त्वपूर्ण भूमिका को प्रकाशित किया। नृत्य, संगीत, काव्य-पाठ व नाटिका के माध्यम से संयुक्त परिवार का महत्त्व व संस्कारों व जीवन-मूल्यों की सुन्दर झलक प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माननीय लोकेश भारती तथा विशिष्ट अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी श्री मुरलीधर जी चैबीसा थे। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी श्री अजय कोठारी व सहायक…
Read More
बहु‌भाषायी कार्यशाला में शिक्षकों ने जाना स्थानीय भाषा का शिक्षण में महत्व

बहु‌भाषायी कार्यशाला में शिक्षकों ने जाना स्थानीय भाषा का शिक्षण में महत्व

फतहनगर। मावली ब्लॉक में कार्यरत तृतीय श्रेणी लेवल-प्रथम के शिक्षकों ने शनिवार को आयोजित एक दिवसीय बहु भाषायी कार्यशाला में स्थानीय भाषा का शिक्षण में उपयोग एवं उसका महत्व जाना। कार्यशाला का आयोजन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली के सभागार में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार के सानिध्य में किया गया। शुभारंभ अवसर पर मंचासीन अतिथि प्रधानाचार्य वाक्पीठ अध्यक्ष उमेश माहेश्वरी, सभाध्यक्ष मोहनलाल स्वर्णकार, मनोज कुमार समदानी, आशीष कुमावत आदि ने माँ शारदे की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन किया। इसके बाद दक्ष प्रशिक्षक सोहनलाल बुनकर व गौत्तमलाल तिरगर ने पीपीटी के माध्यम से स्थानीय भाषा/मातृभाषा…
Read More
नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई द्वारा आयोजित

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई द्वारा आयोजित

चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप का पांचवा दिन महाराष्ट्र, दिल्ली,जम्मू और सुपर ऑवर में छत्तीसगढ़ विजयी उदयपुर, 19 अक्टूबर। नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के साझे में आयोजित चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का पांचवा दिन जबरदस्त रहा। महाराष्ट्र ने झारखंड को 57 से हराया। उधर बीएन ग्राउंड पर दिल्ली ने पहले खेलते हुए 183 का विशाल स्कोर प्रमोद कुमार के शतक की बदौलत खड़ा किया। जबाब में हिमाचल को 68 पर सिमटते हुए 115 से दिल्ली ने जीत अपने नाम की। जम्मू ने हैदराबाद के 137 रन के लक्ष्य को हासिल करते हुए जीत दर्ज की। वहीं पहली पारी का…
Read More
संतुर माॅम्स की नारी इन सारी थीम पर हुई किटटी, गेम्स खेले, विजेताओं को मिला इनाम

संतुर माॅम्स की नारी इन सारी थीम पर हुई किटटी, गेम्स खेले, विजेताओं को मिला इनाम

उदयपुर. संतुर माॅम्स की नारी इन सारी थीम पर किटटी भेरव बाग में रखी गई। जिसकी आयोजक प्रमिला कोठारी थी। सुनिता सिंघवी ने बताया कि इस किटटी में साडी थीम पर डेकोरेशन भी हुआ। जहां अलग अलग रंगों में कई महिलाएं साडियां पहनक पहुंची। इस दौरान कई गेम्स भी खेलाएं गए। हाउजी में भी कई प्रतिभा यहां देखने का मिली। प्रिया कोठारी ने साडी थीम पर महिलाओंकी वर्कषाप रखी जो आधे घंटे चली। जहां महिलाओ को विभिन्न जानकारियां गई इस दौरान प्रिया कोठारी, खुशबु जैन मुख्य अतिथी थी। बेस्ट साड़ी का खिताम सुनीता सिंघवी ने जीता। सिंघवी ने बताया कि…
Read More
महिला मतदान दलों को दिया प्रशिक्षण

महिला मतदान दलों को दिया प्रशिक्षण

उदयपुर, 19 अक्टूबर। सलूम्बर विधानसभा उप चुनाव- 2024 के तहत शनिवार को माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय परिसर में महिला मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी जितेंद्र ओझा के निर्देशन में आयोजित हुआ। राज्य स्तरीय मास्टरट्रेनर और प्रकोष्ठ सह प्रभारी डॉ महामायाप्रसाद चौबीसा ने महिला मतदान अधिकारियों को मतदान की पूरी प्रक्रिया, मतदान से पूर्व केंद्र पर अपेक्षित तैयारियां, सावधानियां, ईवीएम संधारण, मॉक पोल, मतदान से जुड़ी सूचनाओं का संधारण व संप्रेषण, ईवीएम सीलिंग आदि का व्यावहारिक व प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। साथ ही मतदान केंद्र पर पॉलिंग एजेंट की उपस्थिति, केंद्र के 100…
Read More
स्वीप गतिविधियों का आयोजन कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश

स्वीप गतिविधियों का आयोजन कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश

उदयपुर-सलूंबर, 19 अक्टूबर। विधानसभा क्षेत्र सलूम्बर 156 के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पर्वत सिंह चुण्डावत, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सराडा आस्थारानी बामनीया एवं स्वीप प्रभारी एसीईओ जिला परिषद सलूम्बर दिनेश चंद्र पाटीदार के निर्देशन में पंचायत समिति सभागार सराडा में स्वीप की कन्वरजेन्स बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आस्था रानी बामनिया एवं विकास अधिकारी केदार नारायण चौधरी ने आगामी विधानसभा उपचुनाव में सभी विभागों द्वारा आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए मिशन 75 के तहत स्वीप गतिविधियों का आयोजन कर मतदान प्रतिशत में वृद्धि करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। स्वीप प्रकोष्ठ सलूम्बर से…
Read More
उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने की जनसुनवाई

उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने की जनसुनवाई

30 से अधिक परिवेदनाओं पर हाथों-हाथ कार्यवाही उदयपुर, 19 अक्टूबर। जनसमस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत नियमित अंतराल से जनसुनवाई कर रहे हैं। इसी श्रृंखला में शनिवार को जिला परिषद स्थित सांसद कार्यालय में डॉ रावत ने जनसुनवाई करते हुए आमजन की परिवेदनाएं सुनी तथा हाथों-हाथ संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद डॉ रावत शनिवार सुबह करीब 2 घंटे तक अपने कार्यालय में मौजूद रहे। संसदीय क्षेत्र से कई लोग अपनी परिवेदनाएं लेकर पहुंचे। सांसद ने उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित राहत के लिए निर्देशित किया।…
Read More
सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव- 2024 : दूसरे दिन भी नहीं हुआ नामांकन, आज रहेगा अवकाश

सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव- 2024 : दूसरे दिन भी नहीं हुआ नामांकन, आज रहेगा अवकाश

उदयपुर, 19 अक्टूबर। विधानसभा उपचुनाव- 2024 के तहत सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र में अधिसूचना जारी होने के दूसरे दिन शनिवार को भी कोई नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं हुआ। रविवार को राजकीय अवकाश होने से नामांकन प्रस्तुत नहीं किए जा सकेगा। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव - 2024 के तहत प्रदेश में 7 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहे हैं। इसमें सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की गई। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी प्रारंभ हुई। नामांकन के…
Read More
error: Content is protected !!