Year: 2024

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी 9 को सलूंबर दौरे पर

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी 9 को सलूंबर दौरे पर

उदयपुर, 8 नवंबर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी शनिवार 9 नवंबर को सलूंबर दौरे पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 7ः55 बजे वायुयान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वें यहां से सलूंबर जाएंगी और वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर शाम को 4ः15 बजे पुनः उदयपुर आएंगी। उपमुख्यमंत्री रविवार 10 नवंबर को सुबह 8.20 बजे उदयपुर एयरपोर्ट से वायुयान से जयपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।
Read More
वर्षा जैन को पीएचडी

वर्षा जैन को पीएचडी

उदयपुर, 8 नवंबर। उदयपुर की वर्षा जैन को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के जैन विद्या एवं प्राकृत विभाग की ओर से पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। वर्षा ने प्रोफेसर जिनेंद्र कुमार जैन के निर्देशन में “वसुनंदी श्रावकाचार का आचारपरक अध्ययन“ विषय पर शोध कार्य किया है।
Read More
राउमावि भूपालपुरा में बालिकाओं को दी अंग्रेजी भाषा की पुस्तकें

राउमावि भूपालपुरा में बालिकाओं को दी अंग्रेजी भाषा की पुस्तकें

उदयपुर, 8 नवंबर। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई के ट्रस्टी सीए संजय बोरदिया व सीए रीना बोरदिया ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूपालपुरा में सभी बालिकाओं को अंग्रेज़ी भाषा की एक-एक पुस्तक प्रदान की। इस नवाचार का उद्देश्य बालिकाओं में अंग्रेज़ी भाषा का भय मिटाकर अंग्रेज़ी साहित्य से परिचित करवाना है। ट्रस्टी संजय बोरदिया जो खुद एक लेखक हैं, ने कहा कि भाषा को सीखने के लिये सरल पुस्तकें पढ़ना प्रारंभ करें। बालिकाओं के चेहरे पुस्तकें पाकर खिल उठे। मुंबई स्थित अंत्योदय फाऊंडेशन, राजस्थान के बच्चों के बीच पिछले 6 सालों से सक्रिय रूप से काम कर…
Read More
9 व 23 नवंबर को होंगी वार्ड सभाएं

9 व 23 नवंबर को होंगी वार्ड सभाएं

10 व 24 नवंबर को विशेष अभियान दिवस उदयपुर, 8 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अरविंद पोसवाल के आदेशानुसार अर्हता दिनांक 01 जनवरी 2025 के तहत् वार्ड सभा का आयोजन शनिवार 9 नवंबर एवं 23 नवंबर को एवं विशेष अभियान दिवस रविवार 10 नवंबर व 24 नवंबर को प्रातः 9 बजे से सायः 5 बजे तक रखा गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एडीएम सिटी) वार सिंह ने वार्ड सभा में सम्मिलित बीएलओ की भाग संख्या के अनुसार कार्यक्रम निर्धारित कर निर्देश दिए है कि समस्त पर्यवेक्षक गण वार्ड सभाओ के नियत स्थल पर बैठक व्यवस्था,…
Read More
कलक्टर पोसवाल ने परिवार कल्याण जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी

कलक्टर पोसवाल ने परिवार कल्याण जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी

उदयपुर, 8 नवंबर। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत परिवार नियोजन जागरूकता हेतु संचार वैन का औपचारिक शुभारंभ शुक्रवार को जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. शंकर बामनिया, अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ.रागिनी अग्रवाल, डीपीएम एनएचएम सदाकत अहमद और यूएनएफपीए के सलाहकार मोहम्मद हुसैन बोहरा व मनीष कुमार उपस्थित थे। सीएमएचओ डॉ. शंकर बामनिया ने बताया कि यह संचार वैन जिले के दूरस्थ गाँव मे भ्रमण कर परिवार नियोजन के महत्व पर जागरूकता फैलाने का कार्य करेगी। इसमें ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति, पोस्टर और वीडियो के माध्यम से परिवार नियोजन के विभिन्न लाभ और…
Read More
जीवन में सफलता के लिए शारीरिक, मानसिक सुदृढ़ता के साथ आध्यत्मिक होना भी जरूरी – प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत

जीवन में सफलता के लिए शारीरिक, मानसिक सुदृढ़ता के साथ आध्यत्मिक होना भी जरूरी – प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत

विद्यापीठ - दस दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का हुआ आगाज विद्यापीठ हेरिटेज  संस्थान   - प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत उदयपुर 08 नवम्बर / जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के संघटक होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए आयोजित 10 दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का आगाज शुक्रवार को महाविद्यालय के सभागार में कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, प्राचार्य डॉ. अमिया गोस्वामी, डीन प्रो. गजेन्द्र माथुर, डॉ.  बबीता रशीद, डॉ. लिली  जैन, डॉ. निवेदिता ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। प्रारंभ में प्राचार्य डॉ. अमिया गोस्वामी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए होम्योपैथी की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया। अध्यक्षता करते हुए…
Read More
सलूंबर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रेशमा मीणा के समर्थन में की बैठक

सलूंबर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रेशमा मीणा के समर्थन में की बैठक

उदयपुर। 08 नवंबर। राजस्थान उपचुनाव -2024 के क्रम में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस के अंतर्गत आने वाली सलूंबर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रेशमा मीणा के समर्थन में पूर्व मंत्री अर्जुन बामणिया, उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे ताराचंद मीणा, पीसीसी महासचिव लाल सिंह झाला ने बैठक करी। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि सलूंबर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रेशमा मीणा के समर्थन में सलूंबर नगर में पूर्व मंत्री अर्जुन बामणिया, उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे ताराचंद मीणा एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला ने बैठक करी।…
Read More
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल चंडालिया समेत कार्यकर्ताओं ने शहर विधायक का किया स्वागत

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल चंडालिया समेत कार्यकर्ताओं ने शहर विधायक का किया स्वागत

उदयपुर.उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन के जन्मदिन के उपलक्ष पर दूधिया गणेश जी पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल चंडालिया ने स्वागत समारोह आयोजित किया।  इस मौके पर उन्होंने दूधिया गणेश जी मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही जिला उपाध्यक्ष अतुल चंडालिया ने मेवाड़ी साफा, इकलाई पहनाकर विधायक जैन का स्वागत किया। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने मिल्क केक काटकर विधायक जैन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इसके साथ ही आतिशबाजी भी की गई। कार्यक्रम के दौरान कमलेश ज़ावरिया ,ओंकार ओड़, प्रकाश कोठारी , दिनेश गुप्ता , सतीश शर्मा , विकास वर्मा, लक्ष्मण गमेती, बाबूलाल नागौरी, नवल राम कुमावत , खेमराज कुम्हार,…
Read More
युवक पर किया चाकू से हमला, 2 गिरफ्तार

युवक पर किया चाकू से हमला, 2 गिरफ्तार

उदयपुर, 7 नवंबर : एक युवक पर किया चाकू से हमला करने के आरोप में कल्याणपुर थाना पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। अजय पुत्र राजू मीणा निवासी मानपुरा कल्याणपुर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 2 नवम्बर की रात 8.30 बजे वह वक्ता पुत्र शंकरलाल पारगी निवासी मानपुरा के घर गया था। जहां संजय व मांगीलाल का झगड़ा हो गया। इस पर अजय ने बीच—बचाच करने की कोशिश की तो दोनों ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय भेज…
Read More
गो​गुंदा थानाधिकारी के विरुद्ध ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

गो​गुंदा थानाधिकारी के विरुद्ध ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

उदयपुर, 7 नवंबर : बीते 26 अक्टूबर को जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में पति—पत्नी पर हुए हमले में पुलिस के ढीले रवैये से नाराज ग्रामीणों ने कलैक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों को आरोप है कि हमले में जान गंवाने वाले रामसिंह और उसकी पत्नी कंकू कुंवर ने खुद पर जानलेवा हमले की आशंका जताते हुए पुलिस को पूर्व सूचना देते हुए रिपोर्ट लिखवाई थी। लेकिन पुलिस ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और इसका नतीजा ये हुआ कि उसके कुछ दिन बाद दोनों पति—पत्नी को अज्ञात हमलावरों के हमले में जान गंवानी पड़ी। हमले में दस दिन बाद…
Read More
error: Content is protected !!