अंगदान के महत्व एवं जागरूकता के लिए दौड़ 10 नवंबर को
उदयपुर, 8 नवंबर. नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन की उदयपुर इकाई की ओर से आमजन में अंगदान के महत्व एवं जागरूकता के लिए रविवार 10 नवंबर को प्रातः 6 बजे फतेहसागर की पाल पर वॉक का आयोजन किया जाएगा। एनएमओ अध्यक्ष डॉ. राहुल जैन ने इस आयोजन में हर वर्ग को अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। जैन ने बताया कि भारत में हर साल 17,000-18,000 ठोस अंग प्रत्यारोपण किए जाते हैं, जो अमेरिका और चीन के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा है। पिछले पांच से छह दशकों में भारत में अंग प्रत्यारोपण, विशेष रूप से नेफ्रोलॉजी में हुई प्रगति है।…
