Month: October 2024

“योग एवं मेडिटेशन-स्वस्थ जीवन का आधार“ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

“योग एवं मेडिटेशन-स्वस्थ जीवन का आधार“ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

भीलवाडा 04 अक्टूबर। सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय में एक दिवसीय “योग एवं मेडिटेशन- स्वस्थ जीवन का आधार“ विषय पर कार्यशाला का आयोजन कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर अनिल सुराणा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना से किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता श्री कृष्ण जी जांगिड़ योग प्रशिक्षक श्रीराम शर्मा द्वारा योग की विभिन्न मुद्राओं तथा मेडिटेशन द्वारा स्वास्थ्य सुधार के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया गया। श्री गोकुल शर्मा ने विविध प्रकार के प्राणायाम अनुलोम विलोम, नाड़ी शोधन, भ्रामरी का अभ्यास करवाया। श्रीमती लीला जांगिड़ ने इस अवसर…
Read More
जिला निर्वाचन अधिकारी ने की चौरासी विधानसभा उप चुनाव 2024 की तैयारियों की समीक्षा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की चौरासी विधानसभा उप चुनाव 2024 की तैयारियों की समीक्षा

-इवीएम से संबंधित प्रोटोकॉल की अक्षरशः पालना होरू जिला निर्वाचन अधिकारी डूंगरपुर, 4 अक्टूबर। चौरासी विधानसभा उप चुनाव 2024 की आरंभिक तैयारी को लेकर समस्त प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारियों व सहायक प्रभारी अधिकारियों की समीक्षा बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को ईडीपी सभागार आयोजित हुई। बैठक में आदर्श आचार संहिता, प्रशिक्षण, वेबकास्टिंग, मतपत्र, मीडिया, कानून व्यवस्था, ईवीएम, भंडार, यातायात सहित अन्य सभी प्रकोष्ठों में अब तक  की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने कहा कि उपचुनाव को लेकर गठित सभी प्रकोष्ठ अपनी भूमिका और कार्य व्यवस्था…
Read More
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिला कलक्टर ने की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिला कलक्टर ने की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

-स्वास्थ्य सेवाओं में दिये गए टारगेट समय पर पूरा करें चिकित्सक- अति0 जिला कलक्टर देवठिया - ‘टोबेको फ्री यूथ कैम्पेन’ 2.0 के तहत निर्धारित कार्ययोजना अनुसार कार्यवाही करने के दिये निर्देश भीलवाडा, 04 अक्टूबर । अति0 जिला कलक्टर (शहर) प्रतिभा देवठिया ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। अति0 जिला कलक्टर देवठिया ने स्वास्थ्य सेवाओं में शत-प्रतिशत सुधार कर जिले को प्रथम पायदान में लाने के लिए सार्थक प्रयास करने के निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को प्रदान किए। इसके लिए दिये गये टारगेट समय पर पूरा करने…
Read More

फोटो कॉपी करने गया किशोर लापता, तलाश जारी

उदयपुर, 4 अक्टूबर : शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपने घर से फोटो कॉपी कराने निकला किशोर घर नहीं लौटा। पुलिस को दी रिपोर्ट में मिथिलेश सिंह पुत्र शशिभूषण सिंह निवासी पुरोहितों के मादड़ी ने बताया कि 3 अक्टूबर को उसका 15 वर्षीय बेटा अभिषेक कुछ जरूरी दस्तावेज की फोटो कॉपी कराने के लिए घर से स्कूटी लेकर निकला था। मगर देर रात तक घर नहीं लौटा। इस पर चिंतित परिजनों ने थाने में रिपोर्ट लिखवा कर अपने नाबालिग बेटे को ढूंढने के गुजारिश की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। दिन…
Read More
आय से अधिक संपत्ति के मामले में थर्ड ग्रेड टीचर की जमानत रद्द

आय से अधिक संपत्ति के मामले में थर्ड ग्रेड टीचर की जमानत रद्द

उदयपुर, 4 अक्टूबर : आय से अधिक संपत्ति के मामले में कोर्ट ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। मामले की जानकारी देते हुए विशिष्ट लोग अभियोजक राकेश मित्तल ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो डूंगरपुर द्वारा पकड़ा गआ आरोपी देवीलाल सरकारी स्कूल में थर्ड ग्रेड टीचर है। जिसके विरुद्ध अपनी आय से 94% अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। मामले में आरोपी देवीलाल पुत्र धूलजी पाटीदार निवासी नवाडेरा जिला डूंगरपुर तत्कालीन तृतीय श्रेणी अध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय खैरी पंचायत समिति बिछीवाड़ा डूंगरपुर ने कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी लगाई। जिस पर विचार…
Read More
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी किशोरों को कोर्ट से राहत नहीं

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी किशोरों को कोर्ट से राहत नहीं

उदयपुर, 4 अक्टूबर : नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दो किशोरों की जमानत अर्जी कोर्ट ने रद्द कर दी। विशिष्ट लोक अभियोजक सैयद हुसैन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बीते अगस्त महीने में प्रार्थी की 7 वर्षीय बच्ची बिस्कुट लेने दुकान पर गई थी। लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटी। जब उसकी बड़ी बहन उसे ढूंढ कर घर लाई तो उसने बताया कि बाहर उसे दो लड़कों ने पकड़ लिया था। दोनों लड़कों ने उसे नीचे पटक कर उसके साथ गलत काम किया। इस पर बच्ची के परिजनों ने गोवर्धन विलास थाने में रिपोर्ट लिखवाकर…
Read More
ग्यारह साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, आरोपी को उम्रकैद

ग्यारह साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, आरोपी को उम्रकैद

उदयपुर, 4 अक्टूबर : नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में कोर्ट ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामले की जानकारी देते हुए विशिष्ट लोक अभियोजक सैयद हुसैन ने बताया कि जनवरी 2024 में ग्यारह वर्षीय नाबालिग बच्ची के माता-पिता हॉस्पिटल गए थे। खेत में बने घर पर बच्ची को अकेला पाकर आरोपी लालूराम उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। आरोपी ने घर में खेल रहे बाकि बच्चों को बाहर भेज दिया तथा महज 11 साल की मासूम को अपनी हवस को शिकार बना डाला। बच्ची के चिल्लाने पर उसने उसे धमकाते हुए कहा कि अगर इस बारे…
Read More
डिवाइडर से टकराई बाइक, चालक की मौत

डिवाइडर से टकराई बाइक, चालक की मौत

उदयपुर, 4 अक्टूबर : डबोक थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे गंभीर घायल हुए बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम इन्द्र सिंह (32) पुत्र नवल सिंह निवासी आसावरा डबोक अपने घर जा रहा था। अचानक उसकी तेज गति में हाइवे पर दौड़ती बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। युवक के सिर में गहरी चोट की वजह से एमबी चिकित्सालय में इजाल के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सलूंबर थाना क्षेत्र में भी चलती बाइक से गिरकर लता…
Read More
राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता समापन समारोह आज

राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता समापन समारोह आज

राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक होंगे मुख्य अतिथि उदयपुर,4 अक्तूबर/ कूडो मुख्यालय राजस्थान एवं एस. आर. ए. एम. एम. ए. के संयुक्त तत्वावधान में “आर्बिट रिजॉर्ट“ पर चल रही 5 दिवसीय 11वीं राजस्थान स्टेट कूडो चैंपियनशिप एवं पांचवी राजस्थान स्टेट फेडरेशन कप प्रतियोगिता के अंतिम दिन उदयपुर जोधपुर व बीकानेर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।कूडो राजस्थान की अध्यक्षा एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सेंसेई राजनंदिनी ने बताया कि प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह जांगेश्वर गर्ग (कैबिनेट मंत्री एवं मुख्य सचेतक राजस्थान सरकार)  के मुख्य अतिथ्य में  प्रातः 11ः00 बजे आर्बिट रिजॉर्ट न्यू भूपालपुरा लिंक रोड आरके सर्किल पर संपन्न होगा।…
Read More
राष्ट्रपति ने लैक्रोज़ भारतीय टीम की कप्तान सुनीता मीणा को किया सम्मानित

राष्ट्रपति ने लैक्रोज़ भारतीय टीम की कप्तान सुनीता मीणा को किया सम्मानित

उदयपुर, 4 अक्टूबर/ एशियाई लैक्रोज़ प्रतियोगिता की रजत पदक विजेता भारतीय टीम की कप्तान सुनीता मीणा को राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू द्वारा आदि रत्न गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया उन्होंने पदक विजेता खिलाडियों व प्रशिक्षक नीरज बत्रा से मुलाकात कर लैक्रोज़ खेल व उपकरणों के बारे जानकारी ली, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी की पदक विजेता सुनीता सहित  लैक्रोज़ खिलाड़ियों व प्रशिक्षक नीरज बत्रा की तारीफ की
Read More
error: Content is protected !!