Month: October 2024

उदयपुर संभाग में आवागमन सुविधाओं के सुदृढीकरण के लिए 501 करोड़ के कामों को हरी झण्डी

उदयपुर संभाग में आवागमन सुविधाओं के सुदृढीकरण के लिए 501 करोड़ के कामों को हरी झण्डी

राज्य सरकार ने दी सौगात - उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल पर सैद्धान्तिक स्वीकृति जारी उदयपुर, 7 अक्टूबर। परिवर्तित बजट वर्ष 2024-25 के तहत की गई घोषणाओं को मूर्त रूप देने के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। इसी क्रम में प्रदेश भर में आवागमन सुविधाओं के सुदृढीकरण को लेकर राज्य सरकार की ओर से बजट घोषणाओं में शामिल कार्यां को मंजूरी देने का क्रम जारी है। उप मुख्यमंत्री दियाकुमारी की पहल पर सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़क सुदृढीकरण व पुलिया निर्माण से जुड़े 84 कार्यों के लिए 1725.73 करोड़ रूपए की सैद्धान्तिक स्वीकृतियां जारी करते हुए…
Read More
नाकोड़ा भैरव को 56 भोग धरा कर 108 दीपक की आरती सम्पन्न

नाकोड़ा भैरव को 56 भोग धरा कर 108 दीपक की आरती सम्पन्न

उदयपुर। श्री नाकोडा पार्श्व भैरव कृपा मंदिर पेसिफ़िक होस्पिटल रोड परतापुरा उदयपुर मे मन्दिर की स्थापना के प्रथम वर्ष हर्षाेल्लास के साथ पुर्ण होने की खुशी में 56 भोग, भव्य भैरव भक्ति,108 दीपक की आरती तथा भैरव प्रसादी’ का आयोजन किया गया। मंदिर के श्रीपाल मुणेत ने बताया कि दोपहर 4.15 बजे 56 भोग तथा बाद मंे भैरव प्रसादी का आयोजन किया गया। राकेश धन्नावत ने बताया कि भक्ति मंे संगीता सुथार, शैलेश लोढा, राहुल पिछोलिया, महावीर बोहरा ने एक से बढकर एक भजनों की प्रस्तुति दी। विनोद परमार ने बताया कि भक्ति के बाद 108 दीपक की आरती की…
Read More
धेर्य खमसेरा एवं दिशा चौहान बनें मिस्टर एण्ड मिस फ्रेशर

धेर्य खमसेरा एवं दिशा चौहान बनें मिस्टर एण्ड मिस फ्रेशर

उदयपुर। आईएनआईएफडी की ओर से पार्क एक्जोटिका में इंटीरियर कोर्स में प्रवेश लेने वाले छात्रों की फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। जिसमें धेर्य खमेसरा एवं दिशा चौहान मिस्टर एण्ड मिस फ्रेशर बनें। आईएनआईएफडी की सेन्टर हेड सीए डॉ.प्राची मेहता ने बताया कि इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ पोशाक में निहारिका चौहान (सीनियर),ईशा छिपा (जूनियर), बेस्ट स्टाइलिश में कृतिका पालीवाल,बेस्ट स्टाईलिश में हनीक्षा जैन, हर्षिता हाड़ा,मोस्ट एन्थुयास्टिक में धीरिका राजपुरोहित, फ्रेन्डियेस्ट फेस में करण सुथार (जूनियर), अचीवमेनट स्टूडेंट ऑफ द ईयर मोली जैन, खुशराज सिंह राव, करण लाखानी, श्रेया पंवार, चंद्रप्रकाश सुथार, जीतिका जैन को पुरूस्कृत किया गया।
Read More
महावीर जैन जागृति परिषद सकल जैन समाज उपनगरीय क्षेत्र हिरनमगरी ने किया

महावीर जैन जागृति परिषद सकल जैन समाज उपनगरीय क्षेत्र हिरनमगरी ने किया

तपस्वीयों का सम्मान व परिषद के गतिविधियों की जानकारी का ब्रोशर विमोचन 117 तपस्वियों का हुआ सम्मान उदयपुर। महावीर जैन जागृति परिषद सकल जैन समाज उपनगरीय क्षेत्र हिरणमगरी उदयपुर से. 3 से डोरे नगर से से. 8 गायरियावास उदयपुर परिषद ने आज तपस्वियांे का सम्मान एवं परिषद की गतिविधियों का पोस्टर विमोचन किया गया। संस्थापक डॉ हिम्मतलाल वया द्वारा बताया गया कि सकल जैन समाज का तपस्वी सम्मान समारोह से न.4 स्थानक भवन में दक्षिण चन्द्रिका महासाध्वी परम पूज्यनीय डॉ.संयमलताश्री आदि ठाणा 4 के परम् सानिध्य में परिषद द्वारा कार्यक्रम आयेजित किया गया। जिसमें समारोह के मुख्य अतिथि मनोहरलाल,अनीश कुमार,डॉ.गरिमा…
Read More
5 दिवसीय दुर्गा पूजा कार्यक्रम आज से

5 दिवसीय दुर्गा पूजा कार्यक्रम आज से

उदयपुर। बंगाली काली बाड़ी सोसायटी की ओर से हिरण मगरी से. 4 स्थित ब्राह्मण समाज सेवा समिति परिसर में 8 अक्टूबर से दुर्गा पूजन कार्यक्रम प्रारम्भ होंगे। सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. दीपांकर चक्रवर्ती ने बताया कि 8 अक्टूबर को छष्ठी को प्रातः 8 बजे दुर्गा पूजा आयोजित होगी। प्रातः 11 बजे चंडी पाठ तत्पश्चात पुष्पांजली भोग आदि कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर सप्तमी को प्रातः 8 बजे पूजा प्रारम्भ होगी। नव पत्रिका प्रवेश महासप्तमी,बलिदान, पुष्पांजली भोग आदि कार्यक्रम होंगे। 10 अक्टूबर प्रातः 8 बजे महाअष्टमी पूजा प्रारम्भ होगी। तत्पश्चात बलिदान,भोग संध्या आतरी आदि आयोजन होंगे। उन्होंने बताया कि…
Read More
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर होंगे विविध आयोजन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर होंगे विविध आयोजन

उदयपुर। मेन्टल हेल्थ फर्स्ट एड सर्विस संस्था की ओर से 9 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सौ फीट सोभागपुरा रोड़ स्थित अशोका ग्रीन में दोपहर 2 बजे से विविध आयोजन किये जायेंगे। संस्था की डॉ. अंजू गिरी ने बताया कि इस अवसर पर मानसिक हेल्थ, सोच, भावनाओं पर नियंत्रण पानें, किसी भी घातक बीमारी होने के बाद या पहले ख़ुद को ख़ुश कैसे रखें पर डॉ.शिल्पा गोयल और डॉ.ंअजू गिरी अपने विचार रखेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में क्विज़ राउंड, श्रोता प्रश्नोत्तरी,गिफ्ट डिस्ट्रीब्यूशन,म्यूजिक राउंड आयोजित किये जायेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को सर्टिफिकेट प्रदान किये जायेंगे।
Read More
सृजन द स्पार्क संस्था द्वारा नितिन मुकेश नाईट आयोजित

सृजन द स्पार्क संस्था द्वारा नितिन मुकेश नाईट आयोजित

सदाबहार नगमों से गूंज उठा उदयपुर गायक नितिन मुकेश लाइफ टाईम अचीवमेन्ट अवार्ड एवं राजस्थान के प्रसिद्ध गज़ल गायक पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन को हिन्दुस्तान जिं़क सृजन लाइफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड 6 को मिला कला प्रेरक और राजस्थानी माटी से जुड़े 2 समाजसेवी व व्यवसायियों को मिला विशेष सम्मान उदयपुर। बॉलीवुड गायक नितिन मुकेश ने सोभगापुरा सौ फीट रोड़ स्थित ओपेरा गार्डन में आयोजित कल्चरल नाईट में सदाबहार नगमांे की जो बहार लाये उसे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वर्षो बाद शहरवासियों ने पुराने नगमों को सुना तो वे एकाग्रचित हो कर बॉलीवुड के ख्यातनाम गायक मुकेश के बेटे…
Read More
स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा का भाव” 20 गांवों में आयोजित हुए चिकित्सा शिविर

स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा का भाव” 20 गांवों में आयोजित हुए चिकित्सा शिविर

11मेडिकल कॉलेज के 130 डॉक्टर्स ने दी निःशुल्क सेवाएं उदयपुर। "स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा" का भाव रखने वाले एलोपैथिक डॉक्टर्स के लिए रविवार का दिन विशेष सुकून देने वाला रहा। राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद, उदयपुर एवं नेशनल मेडिकल आर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में उदयपुर संभाग के दूरस्थ जनजाति गांवों में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजित किए गए थे। मौसमी बीमारियों के निदान के लिए यह सही शिविर आयोजित किए गए थे। इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ही हाल ही बने नए डॉक्टर्स ने भी काफी उत्साह के साथ भाग लिया। इस से पूर्व…
Read More
शिल्पग्राम में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का समापन

शिल्पग्राम में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का समापन

उदयपुर, 6 अक्टूबर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर द्वारा शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में तीन दिवसीय नाट्य समारोह के अंतिम दिन ‘‘त्रियात्रा’’ नाटक का मंचन किया गया। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि केन्द्र द्वारा तीन दिवसीय नाट्य समारोह के अंतिम दिन रविवार को शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में श्री गगन मिश्रा- श्रीमती प्रिदयदर्शिनी मिश्रा द्वारा निर्देशित ‘‘त्रियात्रा’’ नाटक का मंचन किया गया। यह नाटक परम्परागत नाटकों से अलग तीन कथाओं का एक कोलाज है जिसमें तीन देशों के तीन लेखकों, जिसमें कि अमेरिका के ओ. हेनरी की ‘बारबर शॉप’, भारत के गगन मिश्रा…
Read More
इज्तेमाई शादी में 11 जोड़ों ने कबूल किया एक-दूसरे का साथ

इज्तेमाई शादी में 11 जोड़ों ने कबूल किया एक-दूसरे का साथ

उदयपुर। शबाब अहले सुन्नत ग्रुप की ओर से रविवार को पहला सुन्नी आम इज्तेमाई शादी का आयोजन मुल्लातलाई मस्जिद के पास स्थित चिश्तिया पब्लिक स्कूल ग्राउंड में किया गया जिसमें 11 जोड़ों ने एक-दूसरे का साथ कबूल किया।     इज्तेमाई शादी को लेकर सुबह 11 बजे मुल्लातलाई स्थित छीपा कॉलोनी नौहरे से बारात रवाना होकर चिश्तिया पब्लिक स्कूल ग्राउंड पर पहुंची। जहां कार्यक्रम का आगाज मौलाना आरिफ अकबरी ने कलामे पाक की तिलावत से किया व इज्तेमाई शादी में शामिल सभी 11 जोड़ों का निकाह बड़ी मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद इस्हाक अकबरी ने पढ़ाए।        मीडिया…
Read More
error: Content is protected !!