सप्त दिवसीय कार्यक्रम की श्रृंखला में सामूहिक जाप, लघु नाटिका, 500 एकासन एवं चिकित्सकीय शिविर का आयोजन
जिनके पास सही दृष्टिकोण होता है वह अपने चिंतन को सम्यक् बना पाते हैं : आचार्य विजयराज उदयपुर, 6 अक्टूबर। केशवनगर स्थित अरिहंत वाटिका मेें गतिमान आत्मोदय वर्षावास में आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. के जन्मोत्सव के तहत चल रहे सप्त दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को सामूहिक जाप, लघु नाटिका, 500 एकासन एवं चिकित्सकीय शिविर का आयोजन किया गया। श्रीसंघ अध्यक्ष इंदर सिंह मेहता ने बताया कि रविवार को प्रातः नवकार मंत्र में नवकार मंत्र का सामूहिक जाप किया गया जिसमें 350 लोगों ने एक स्वर में नवकार महामंत्र का जाप किया गया। प्रवचन सभा में ही दिशा…
