Month: October 2024

महिला मतदान दलों को दिया प्रशिक्षण

महिला मतदान दलों को दिया प्रशिक्षण

उदयपुर, 19 अक्टूबर। सलूम्बर विधानसभा उप चुनाव- 2024 के तहत शनिवार को माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय परिसर में महिला मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी जितेंद्र ओझा के निर्देशन में आयोजित हुआ। राज्य स्तरीय मास्टरट्रेनर और प्रकोष्ठ सह प्रभारी डॉ महामायाप्रसाद चौबीसा ने महिला मतदान अधिकारियों को मतदान की पूरी प्रक्रिया, मतदान से पूर्व केंद्र पर अपेक्षित तैयारियां, सावधानियां, ईवीएम संधारण, मॉक पोल, मतदान से जुड़ी सूचनाओं का संधारण व संप्रेषण, ईवीएम सीलिंग आदि का व्यावहारिक व प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। साथ ही मतदान केंद्र पर पॉलिंग एजेंट की उपस्थिति, केंद्र के 100…
Read More
स्वीप गतिविधियों का आयोजन कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश

स्वीप गतिविधियों का आयोजन कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश

उदयपुर-सलूंबर, 19 अक्टूबर। विधानसभा क्षेत्र सलूम्बर 156 के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पर्वत सिंह चुण्डावत, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सराडा आस्थारानी बामनीया एवं स्वीप प्रभारी एसीईओ जिला परिषद सलूम्बर दिनेश चंद्र पाटीदार के निर्देशन में पंचायत समिति सभागार सराडा में स्वीप की कन्वरजेन्स बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आस्था रानी बामनिया एवं विकास अधिकारी केदार नारायण चौधरी ने आगामी विधानसभा उपचुनाव में सभी विभागों द्वारा आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए मिशन 75 के तहत स्वीप गतिविधियों का आयोजन कर मतदान प्रतिशत में वृद्धि करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। स्वीप प्रकोष्ठ सलूम्बर से…
Read More
उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने की जनसुनवाई

उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने की जनसुनवाई

30 से अधिक परिवेदनाओं पर हाथों-हाथ कार्यवाही उदयपुर, 19 अक्टूबर। जनसमस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत नियमित अंतराल से जनसुनवाई कर रहे हैं। इसी श्रृंखला में शनिवार को जिला परिषद स्थित सांसद कार्यालय में डॉ रावत ने जनसुनवाई करते हुए आमजन की परिवेदनाएं सुनी तथा हाथों-हाथ संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद डॉ रावत शनिवार सुबह करीब 2 घंटे तक अपने कार्यालय में मौजूद रहे। संसदीय क्षेत्र से कई लोग अपनी परिवेदनाएं लेकर पहुंचे। सांसद ने उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित राहत के लिए निर्देशित किया।…
Read More
सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव- 2024 : दूसरे दिन भी नहीं हुआ नामांकन, आज रहेगा अवकाश

सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव- 2024 : दूसरे दिन भी नहीं हुआ नामांकन, आज रहेगा अवकाश

उदयपुर, 19 अक्टूबर। विधानसभा उपचुनाव- 2024 के तहत सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र में अधिसूचना जारी होने के दूसरे दिन शनिवार को भी कोई नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं हुआ। रविवार को राजकीय अवकाश होने से नामांकन प्रस्तुत नहीं किए जा सकेगा। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव - 2024 के तहत प्रदेश में 7 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहे हैं। इसमें सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की गई। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी प्रारंभ हुई। नामांकन के…
Read More
मेवाड़ लीजेंड्स ने लेक टाइटन्स को 23 रन से हराया

मेवाड़ लीजेंड्स ने लेक टाइटन्स को 23 रन से हराया

उदयपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग, अंशुल बाबेल मैन ऑफ द मैच उदयपुर। नॉन प्रोफेशनल्स के लिये चल रही उदयपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग में रात्रि कालीन मैच में मेवाड़ लीजेंड्स ने लेक टाइटंस को 23 रन से हराया। आयोजक अनिरुद्ध सांखला ने बताया कि वंडर सीमेंट्स प्रजेंट्स यूपीएल में रात्रिकालीन मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेवाड़ लीजेंड्स की टीम एक समय 92 पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन फिर कप्तान अंशुल बाबेल बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने 18 गेंद पर 34 की धुआंधार पारी खेलकर मेवाड़ लीजेंड्स की टीम को 164 रन तक पहुंचा दिया। लेक…
Read More
उदयपुर सम्मेद शिखर जी की 12 दिवसीय धार्मिक यात्रा सातवें दिन गिरनार जी पहुँची

उदयपुर सम्मेद शिखर जी की 12 दिवसीय धार्मिक यात्रा सातवें दिन गिरनार जी पहुँची

उदयपुर। जेएसजीआईएफ मेवाड रिजन के तत्वावधान में सकल जैन समाज की 12 दिवसीय सम्मेद शिखर जी की धार्मिक तीर्थ यात्रा आज तीर्थयात्रियों के लेकर पाँच पाहड़ांे से गिरे जैन धर्मावलंबियों की मान्यता के अनुसार पवित्र तीर्थ गिरनार जी पहुँची। आयोजक मेवाड रिजन के चेयरमैन अनिल नाहर ने बताया कि आज प्रातः पावापुरी से जैन एवं बौद्ध धर्म का पुण्य भूमि गिरनार जी पहुँची, जहां नवकारसी के पश्चात यात्री जैन आस्था के केन्द्र पाँच पहाड़ रत्नागिरी विपलांचल वैभवगिरी सोनगिरी एवं उदयगिरी की यात्रा पर पहुँच कर भगवान पार्श्वनाथ के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया और पार्श्वनाथ भगवान की आराधना…
Read More
पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रकाश पादूकोण उदयपुर आए, बोले- सफलता के लिए अच्छे कोच और खेल सुविधाएं जरूरी

पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रकाश पादूकोण उदयपुर आए, बोले- सफलता के लिए अच्छे कोच और खेल सुविधाएं जरूरी

उदयपुर में चावत एकेडमी में शुरू किए पादूकोण स्पोर्ट्स स्कूल का किया निरीक्षण उदयपुर। पूर्व भारतीय खिलाड़ी व कोच प्रकाश पादुकोण ने देशभर में बैडमिंटन को बढ़ावा देने का बीड़ा उठाया है। इसी के तहत उदयपुर की चावत स्पोर्ट्स एकेडमी में पादूकोण स्कूल की शुरुआत की है। इसी का निरीक्षण करने प्रकाश पादूकोण उदयपुर आए। इस दौरान हुए कार्यक्रम में चावत एकेडमी में उपलब्ध सुविधाओं को देखा। इसके बाद हुए कार्यक्रम में खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों से बातचीत की और सभी के सवालों के जवाब दिये। प्रकाश पादूकोण ने सभी से कहा कि आज के समय में खिलाड़ी को मेहनत…
Read More
भावी शिक्षिकाओं द्वारा मेहन्दी कला का प्रदर्शन

भावी शिक्षिकाओं द्वारा मेहन्दी कला का प्रदर्शन

उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन, झामर कोटड़ा रोड़, उमरड़ा, उदयपुर में छात्राध्यापिकाओं के लिए मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक सुभाष राजक ने की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूर्णिमा नराणिया ने कार्यक्रम का ब्योरा देते हुए बताया कि छात्राध्यापिकाओं की राजस्थानी एवं अरेबियन थीम पर मेहन्दी प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमे चार सोसायटी की छात्राध्यापिकाओं ने हिस्सा लिया। प्रथम वर्ष की छात्राध्यापिकाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः पूजा मेघवाल, तनुश्री भावसार एवं यामिनी सुथार रही एव ंबी.एड़. द्वितीय वर्ष छात्राध्यापिकाओं में प्रथम, द्वितीय…
Read More
एमपीयूएटी के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित ज्वार की नई किस्म प्रताप ज्वार 2510 भारत सरकार द्वारा अधिसूचित

एमपीयूएटी के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित ज्वार की नई किस्म प्रताप ज्वार 2510 भारत सरकार द्वारा अधिसूचित

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए ज्वार की नई किस्त प्रताप ज्वार 2510 विकसित की है। इस किस्म का विकास अखिल भारतीय ज्वार अनुसंधान परियोजना, उदयपुर में कार्यरत वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है। डाॅ अरविन्द वर्मा, निदेशक अनुसंधान, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर ने बताया कि राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी क्षेत्र में ज्वार एक प्रमुख मिलेट फसल है जो कि वर्षा आधारित क्षेत्रों में अनाज और पशु चारे के लिए उगाई जाती है। पशु चारे के लिए ज्वार का प्रदेश में प्रमुख योगदान है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में ज्वार की…
Read More
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की बालिका शिक्षा और डिजिटल क्रांति प्रोत्साहन पहल

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की बालिका शिक्षा और डिजिटल क्रांति प्रोत्साहन पहल

जगदीश चौक कन्या विद्यालय को कंप्यूटर सेट भेंट किए, कक्षाओं की मरम्मत करवाई उदयपुर 18 अक्टूबर। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन के न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की पहल पर बालिका शिक्षा में तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने ट्रैवल कम्पनी ए. एंड के. इण्डिया के सहयोग से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जगदीश चौक उदयपुर को 10 कम्प्यूटर सेट भेंट किए हैं। वर्तमान में बालिका शिक्षा में डिजिटल क्रांति के तहत समय की मांग को ध्यान में रख डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने बालिकाओं को डिजिटल रुप से सशक्त और कुशल बनाने…
Read More
error: Content is protected !!