चोरी की 3 बाइक और लोंडिग टेम्पो सहित बाइक चोर गिरफ्तार
उदयपुर, 19 अक्टूबर : चोरी की 3 बाइक और लोंडिग टेम्पो सहित सुखेर थाना पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को नाम विशाल लौहार पुत्र कैलाशचन्द्र निवासी कौसिथल भीलवाडा हाल बांगलियो की मंगरी सुखेर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार बीते 15 अक्टूबर मुकेश पुत्र हरिराम निवासी सेक्टर—5 ने रिपोर्ट लिखवाई थी कि उसकी बुलेट अर्बन स्क्वेयर मॉल के सामने चोरी हो गई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के पास से पुलिस कुल तीन बाइक और एक लोडिंग टैम्पो भी बरामद किया। मामले…
