Month: October 2024

सलूंबर में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन कल

सलूंबर में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन कल

उदयपुर। 24 अक्टूबर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि राजस्थान विधानसभा उपचुनाव-2024 में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली सलूंबर विधानसभा क्षेत्र से शीर्ष नेतृत्व द्वारा श्रीमती रेशमा मीणा को कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसी क्रम में कल दिनांक 25 अक्टूबर, 2024 को प्रातः 11 बजे कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रेशमा मीणा द्वारा उपखंड कार्यालय, सलूंबर में नामांकन भरा जाएगा। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी श्री ऋत्विक मकवाना, उपचुनाव हेतु पीसीसी द्वारा नियुक्त सीनियर आब्जर्वर पूर्व मंत्री श्री अशोक चांदना, पूर्व सांसद…
Read More
बांसवाड़ा का हृदय स्थल तलवाड़ा पर भूमि उपयोग परिवर्तन पूर्वानुमान पर किया शोध कार्य

बांसवाड़ा का हृदय स्थल तलवाड़ा पर भूमि उपयोग परिवर्तन पूर्वानुमान पर किया शोध कार्य

-ट्रांजैक्शंस ऑफ द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जियोग्राफर्स में प्रकाशित उदयपुर, 24 अक्टूबर। बांसवाड़ा जिले के तलवाड़ा ब्लॉक में भूमि उपयोग में आए बदलावों को समझने और पूर्वानुमान लगाने के लिए किया गया शोध कार्य ट्रांजैक्शंस ऑफ द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जियोग्राफर्स में प्रकाशित किया गया है। यह कार्य विरांच दवे और डॉ दीक्षा दवे ने किया। विरांच वर्तमान में गुजरात के महाराजा सयाजीराव बड़ौदा विश्वविद्यालय में भूगोल में पीएचडी स्कॉलर हैं, जबकि डॉ दीक्षा दवे वर्तमान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में पर्यावरण विज्ञान की एसोसिएट प्रोफेसर हैं और एमएलएसयू व जीजीटीयू के पूर्व प्रोफेसर एवं कुलपति…
Read More
अनुजा निगम की ओर से एक दिवसीय जागरूकता शिविर 8 नवंबर को

अनुजा निगम की ओर से एक दिवसीय जागरूकता शिविर 8 नवंबर को

उदयपुर, 24 अक्टूबर। राष्ट्रीय निगम योजनान्तर्गत एनबीसीएफडीसी वित्त विकास निगम नई दिल्ली के सौजन्य से अनुजा निगम उदयपुर द्वारा नगर निगम प्रांगण में 8 नवंबर को एक दिवसीय जागरूकता षिविर का आयोजन किया जाएगा। अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक गिरीश भटनागर ने बताया कि शिविर में राष्ट्रीय निगम योजनाओं के आवेदन भरवाये जाएंगे। पात्रता रखने वाले आवेदक जागरूकता शिविर का लाभ उठा सकते है। निर्धारित पात्रता के अनुसार आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये वार्षिक, अनुसूचित जनजाति, सफाई कर्मचारी एवं दिव्यांगजन के लिये वार्षिक आय 3 लाख से अधिक नहीं…
Read More
दीपावली से ठीक पहले देवी लक्ष्मी के संदेशवाहक उलूक की अनोखी सेवा

दीपावली से ठीक पहले देवी लक्ष्मी के संदेशवाहक उलूक की अनोखी सेवा

लेकसिटी में दुर्लभ बार्न आउल के 4 बच्चों को दिया जीवनदान रेस्क्यूअर विक्रम सालवी के प्रयास लाए रंग उदयपुर, 24 अक्टूबर। जैव विविधता से समृद्ध लेकसिटी में पशुपक्षियों को अभयदान देने की प्राचीन परंपरा का निर्वहन यहां के निवासियों और पशु-पक्षी प्रेमियों द्वारा किया जा रहा है। इसका साक्षात उदाहरण दीपावली से ठीक पहले शहर में वन्यजीवों के रेस्क्यूअर विक्रम सालवी ने पेश किया है जिन्होंने दुर्लभ प्रजाति के बार्न आउल के 4 बच्चों को जीवनदान दिया है। प्रकरणानुसार शहर के पंचवटी क्षेत्र में स्थित आरएसएमएम कार्यालय के पीछे छज्जे पर एक माह पूर्व दुर्लभ प्रजाति के बार्न आउल ने…
Read More
आज की वैश्विक आवश्यकता है आयुर्वेद, नवाचारों से होगा विश्वविश्रुत – मालावत

आज की वैश्विक आवश्यकता है आयुर्वेद, नवाचारों से होगा विश्वविश्रुत – मालावत

आयुर्वेद महाविद्यालय में वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद में नवाचार विषय पर हुई कार्यशाला उदयपुर, 24 अक्टूबर। देवस्थान विभाग के आयुक्त वासुदेव मालावत ने कहा है कि कोरोना काल के बाद एलोपेथी के प्रति आमजन की धारणा में बदलाव आया है, आयुर्वेद आज वैश्विक आवश्यकता है और नवाचारों के समावेश से इसे विश्वविश्रुत बनाया जा सकेगा। मालावात गुरुवार को शहर के मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय नवम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में ‘वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद में नवाचार विषय’ पर आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मालावत ने कहा कि आयुर्वेद…
Read More
उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार की ओर से दीपावली पर मिलेगी शुद्ध मिठाईयां

उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार की ओर से दीपावली पर मिलेगी शुद्ध मिठाईयां

कलेक्टर ने किया मिठाई दर पोस्टर का विमोचन उदयपुर 24 अक्टूबर। उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार की ओर से इस वर्ष भी दीपावली पर्व पर आमजन को शुद्ध मिठाईयां वाजिब दाम पर उपलब्ध कराई जाएगी। मिठाईयों के विक्रय दर के पोस्टर का विमोचन गुरूवार को जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने भंडार के सुपरमार्केट शास्त्री सर्कल पर किया। कलेक्टर ने मिठाईयों की गुणवत्ता के संबध में भण्डार महाप्रबन्धक डॉ प्रमोद कुमार से जानकारी प्राप्त और दीपावली पर उदयपुर की जनता को शुद्ध व वाजिब दाम पर मिठाईयां उपलब्ध कराने के इस प्रयास को सराहनीय बताया। इस मौके पर कलेक्टर ने…
Read More
अब तक 6 अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा, नामांकन की अंतिम तिथि आज

अब तक 6 अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा, नामांकन की अंतिम तिथि आज

सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव- 2024 उदयपुर, 24 अक्टूबर। विधानसभा उपचुनाव- 2024 के तहत सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र से गुरुवार को चार अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किए। इस प्रकार अब तक कुल 6 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। नामांकन की अंतिम तिथि शुक्रवार को रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने बताया कि सलूम्बर विधानसभा सीट के लिए गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी से शांतादेवी पत्नी स्व अमृतलाल मीणा, अविनाश पुत्र स्व अमृतलाल मीणा, भारत आदिवासी पार्टी से जितेशकुमार कटारा पुत्र रमेशचंद्र मीणा तथा डॉ सविता कुमारी अहारी देवजी मीणा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व…
Read More
साहित्य ज्ञान हस्तान्तरण की प्रक्रिया -सांसद रावत

साहित्य ज्ञान हस्तान्तरण की प्रक्रिया -सांसद रावत

तीन दिवसीय आदिवासी सांस्कृतिक समागम का शुभारंभ उदयपुर, 23 अक्टूबर।-‘संस्कृति हमें जोड़ने का कार्य करती है। हमें अपनी सांस्कृतिक पहचान एवं विरासत के प्रति जागरूक रहना चाहिए‘ ये उद्गार राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति के निर्देशानुसार राजस्थान एकलव्य मॉडल स्कूल सोसायटी के बैनर तले आयोजित राज्य स्तरीय पंचम सांस्कृतिक साहित्यक आदिवासी कला उत्सव के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने व्यक्त किये। श्री रावत ने समारोह को सम्बोधित करते हुये साहित्य को ज्ञान हस्तान्तरण की प्रक्रिया बताते हुये मेवाड़ की सांस्कृतिक साहित्यक पहचान पर बल देते हुये स्वामी विवेकानन्द के जीवन से प्रेरणा लेने की…
Read More
भीलवाड़ा: आशार्थियों को बैंको के माध्यम से उपलब्ध होगा ऋण

भीलवाड़ा: आशार्थियों को बैंको के माध्यम से उपलब्ध होगा ऋण

भीलवाड़ा, 23 अक्टूबर। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लि0, द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के तहत स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गरीब अनुसूचित जाति के आशार्थियों को बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराये जायेंगे। अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक ने बताया कि यह ऋण किसी भी व्यवसाय जैसे कृषि एवं मृदा संरक्षण में बीज, पौधे, उर्वरक/कीटनाशक आदि का वितरण, शहद मधुमक्खी पालन और प्रसंस्करण, फल और सब्जियां उगाने, छोटी नर्सरी, बीज फार्म, दुधारू मवेशियों और डेयरी फार्मिंग के लिए सहायता, मुर्गी पालन के लिए सहायता, बकरी/भेड़ के लिए सहायता, मछली पालन, हथकरघा और कपड़ा…
Read More
भीलवाड़ा: भीलवाडा एवं शाहपुरा जिले में एक दिन नही मिलेगा चम्बल का पानी

भीलवाड़ा: भीलवाडा एवं शाहपुरा जिले में एक दिन नही मिलेगा चम्बल का पानी

भीलवाड़ा/शाहपुरा 23 अक्टूबर। चम्बल भीलवाडा पेयजल परियोजना के अन्तर्गत भीलवाडा एवं शाहपुरा जिलो को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाती है। अधिशाषी अभियन्ता जन स्वा.अभि.विभाग परियोजना खण्ड़-प्रथम भीलवाड़ा अवजीत सिंह ने बताया कि डब्ल्यूटीपी आरोली से भीलवाडा की मुख्य पाइप लाइन के बीगोद टेंपिग पॉइंट पर वाल्व मे तकनीकी  खराबी हो जाने के कारण नया वाल्व लगवाने के लिए दिनांक 25.10.2024 प्रातः 6 बजे से 16 घंटे का शटडाउन रहेगा जिसके कारण भीलवाडा शहर सहित समस्त भीलवाडा एवं शाहपुरा जिलो में चम्बल पेयजल दिंनाक 25.10.2024 सांय से 26.10.2024 सुबह तक बाधित रहेगी। उन्होंने भीलवाडा एवं शाहपुरा शहर सहित जिले वासियो…
Read More
error: Content is protected !!