पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाए और उनके सुख -दुख में भागीदार बने – गोविंद सिंह डोटासरा
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस के अंतर्गत आने वाली सलूंबर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न उदयपुर। 04 सितंबर। अपने दो दिवसीय उदयपुर दौरे पर आए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आज सलूंबर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि राज्य ही नही बल्कि पूरे देश में यह देखा जाए कि जितने भी विकास कार्य हुए हैं उसमें से 80% तक काम कांग्रेस पार्टी ने करवाएं क्योंकि देश हो या प्रदेश सबसे ज्यादा समय तक कांग्रेस पार्टी की सरकारें ही रही है। लेकिन हर बार की तरह राजस्थान में आमजन के…
