Month: September 2024

विप्र फाउण्डेशन (जोन-1ए) के प्रदेश कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय जादूगर करण का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन 

विप्र फाउण्डेशन (जोन-1ए) के प्रदेश कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय जादूगर करण का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन 

उदयपुर। जादूगरी के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखने वाले विश्व विख्यात जादूगर करण का विप्र फाउण्डेशन प्रदेश कार्यालय सेवाश्रम पर विप्र फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेंन्द्र जी पालीवाल के नेतृत्व में विप्र फाउण्डेशन के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान एवं स्वागत कार्यक्रम रखा गया। लगभग पिछले दो महीनो से अंतर्राष्ट्रीय जादूगर करण अपनी पूरी टीम के साथ उदयपुर में सुखाडिया रंगमंच (नगर निगम प्रांगण - टाउनहॉल) में अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। आज समापन के अवसर पर उनका विप्र फाउण्डेशन प्रदेश कार्यालय पर भगवान श्री परशुराम जी की तस्वीर भेंट कर स्वागत…
Read More
कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के लिए हुई चर्चा

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के लिए हुई चर्चा

महिलाओं की सुरक्षा का प्रभावी माध्यम है- कार्यस्थल पर उत्पीड़न अधिनियम-2013 उदयपुर, 6 सितंबर। राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली एवं महिला अधिकारिता, आईसीडीएस उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान एवं जिला कलक्टर के निर्देशन में एचसीएम रीपा परिसर में शुक्रवार को कार्यस्थल पर उत्पीड़न अधिनियम-2013 अन्तर्गत एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय महिला आयोग नई-दिल्ली से नामांकित संदर्भ व्यक्ति सुश्री भाविका शर्मा ने बताया कि 2013 में, भारत सरकार ने कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 लागू किया, जिसे पोश अधिनियम भी कहा जाता है। यह अधिनियम कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के…
Read More
जिला इंटेलिजेंस कमेटी की बैठक का आयोजन

जिला इंटेलिजेंस कमेटी की बैठक का आयोजन

प्रस्तावित सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव : उदयपुर, 06 सितंबर। निकट भविष्य में प्रस्तावित सलूंबर विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पोसवाल के निर्देशन में जिला कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में एसीईओ स्मार्ट सिटी एवं चुनाव व्यय वीक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी कृष्णपाल सिंह चौहान के सानिध्य में जिला इंटेलिजेंस कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय नोडल प्रभारी अधिकारी शामिल हुए तथा निकट भविष्य में प्रस्तावित सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में चुनाव आयोग द्वारा चुनाव व्यय वीक्षण के संबंध में प्रदत्त दिशानिर्देशों के संबंध में चर्चा हुई। बैठक के दौरान…
Read More
इनरव्हील क्लब उदयपुर ने सीनियर सिटीजंस के साथ खेला अंताक्षरी का खेल

इनरव्हील क्लब उदयपुर ने सीनियर सिटीजंस के साथ खेला अंताक्षरी का खेल

उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर ने अपना एक दिन वृद्धाश्रम में सीनियर सिटीजंस के साथ हर्षाेल्लास से बिताया। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष चंद्रकला कोठारी ने कहा कि श्री कृष्णानंद वृद्धाश्रम तारा संस्थान में बुजुर्गों के साथ वक्त बिताना हमारे लिए सौभाग्य और आनंद का समय था। हमने उनके साथ विस्तृत चर्चा की अल्पाहार और अंताक्षरी का आनंद लिया। इनरव्हील क्लब सेक्रेटरी डॉ सीमा चंपावत ने कहा कि बुजुर्ग हमारी धरोहर है हम उनकी बदौलत हैं वह हमारी बदौलत नहीं और जब हम उनके साथ वक्त गुजारते हैं और उनके चेहरे पर जो खुशी आती है वह हमारे मन में सुकून और उत्साह…
Read More
डीपीएस, उदयपुर में तीन दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशन सम्मेलन का शुभारंभ

डीपीएस, उदयपुर में तीन दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशन सम्मेलन का शुभारंभ

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में छात्रों द्वारा तीन दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशन  सम्मेलन का आज से विद्यालय प्रांगण में शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विषय के पूर्व प्रोफेसर संजय लोढ़ा थे। इस आयोजन में सामाजिक विज्ञान के समस्त शिक्षकों के मार्गदर्शन में कक्षा नवीं से बारहवीं तक उदयपुर शहर के 10 विद्यालयों के लगभग 300 विद्यार्थियों एवं 50 शिक्षको ने भाग लेकर विश्व के विभिन्न देशों के प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित हुए । सम्मेलन का शुभारंभ स्थानीय विद्यालय के बच्चों के द्वारा विभिन्न मनमोहक नृत्य एवं…
Read More
सच्ची आस्था हो तो रास्ता निकल जाता है और रास्ता मिल जाए तो उसे परमात्मा से वास्ता बनाने में देर नहीं लगतीःसाध्वी डॉ संयमलता

सच्ची आस्था हो तो रास्ता निकल जाता है और रास्ता मिल जाए तो उसे परमात्मा से वास्ता बनाने में देर नहीं लगतीःसाध्वी डॉ संयमलता

उदयपुर। सेक्टर 4 श्री संघ में विराजित श्रमण संघीय जैन दिवाकरिया महासाध्वी डॉ.संयमलता म. सा.,डॉ.अमितप्रज्ञाजी म. सा., कमलप्रज्ञाजी म. सा., सौरभप्रज्ञाजी म. सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य में पर्वाधिराज पर्व पर्युषण के छठें दिन  श्रद्धा के दीप जले विषय पर विशेष प्रवचन हुआ। धर्म सभा को संबोधित करते हुए महासती संयमलता ने कहा सच्ची आस्था हो तो रास्ता निकल जाता है और रास्ता मिल जाए तो उसे परमात्मा से वास्ता बनाने में देर नहीं लगती। साध्वी ने आगे कहा जिस दिन श्रद्धा का दीप बुझ जाएगा,उस दिन संसार मर जाएगा,क्योंकि जीवन की एक-एक ईट आस्था की नींव पर रखी…
Read More
दंत चिकित्सा शिविर में हुई 150 विद्यार्थियों के दांतो की जांच

दंत चिकित्सा शिविर में हुई 150 विद्यार्थियों के दांतो की जांच

उदयुपर। उदयपुर मेवाड़ राउंड टेबल-349 द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, देवाली में डॉ. पुलकित चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में एक दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 150 छात्रोंके दंातो की जांच की गई। टेबल अध्यक्ष अनुभव चौधरी व कोषाध्यक्ष हार्दिक पोरवाल ने बताया कि सभी बच्चों को दंात साफ रखने के लिये 150 डेंटल किट प्रदान किये गये। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा और मौखिक स्वास्थ्य पर शिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया। ािश्विर में करण अग्रवाल, प्रतीक हिंगर, दीपक भंसाली, दीपेश कोठारी, अनीश चौधरी, हार्दिक पोरवाल, रवि मुंद्रा, नमन पाटीदार, सौरभ मोदी, अमृता चौधरी, नीति पोरवाल, अर्चिता मुंद्रा, शीनुल…
Read More
 राजस्थान आदिवासी संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन अक्टूबर में ( गांव अरथूना ) बांसवाड़ा में होगा

 राजस्थान आदिवासी संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन अक्टूबर में ( गांव अरथूना ) बांसवाड़ा में होगा

उदयपुर। राजस्थान आदिवासी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष भुपतसिंह भगोरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सुखलाल अहारी और प्रदेश महासचिव धूलेश्वर कलासुआ पदेश कोषाध्यक्ष, गोविन्द अहारी प्रदेश संयुक्त सचिव, पीयुष खांट, प्रदेश सचिव कुलदीप मीणा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि अक्टूबर माह मे अरथूना जिला बांसवाड़ा में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। सभी संभागीय अध्यक्ष व जिलाध्यक्षकों को निर्देश दिये जाते हैं कि प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कृपया आवश्यक तैयारी एवं सहयोग सुनिश्चित करें।
Read More
होटल एसोसिएशन ने डिप्टी सीएम को दिया सुझाव, राजस्थान में स्थापित हो महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा

होटल एसोसिएशन ने डिप्टी सीएम को दिया सुझाव, राजस्थान में स्थापित हो महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा

उदयपुर। होटल एसोसिएशन उदयपुर के प्रतिनिधियों ने राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री, दीया कुमारी से शुक्रवार को मुलाकात कर उदयपुर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तर्ज पर महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का सुझाव दिया। इस दौरान एसोसिएशन ने 'महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट' को बढ़ावा देने से जुड़े सुझाव भी उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। होटल एसोसिएशन उदयपुर के उपाध्यक्ष यशवर्धन राणावत ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने होटल एसोसिएशन के 'सरकारी स्रोतों से परे वित्तपोषण सुझाव' प्रस्तावना और पर्यटन विकास बांड जारी करने के सुझाव की सराहना की। उपाध्यक्ष यशवर्धन राणावत ने बताया कि होटल एसोसिएशन ने…
Read More
महाराणा प्रताप से जुड़े सभी स्थलों को जोड़ते हुए विकसित करेंगे प्रताप पर्यटन सर्किट: उप मुख्यमंत्री दीयाकुमारी

महाराणा प्रताप से जुड़े सभी स्थलों को जोड़ते हुए विकसित करेंगे प्रताप पर्यटन सर्किट: उप मुख्यमंत्री दीयाकुमारी

उप मुख्यमंत्री दियाकुमारी पहुंचीं उदयपुर प्रताप गौरव केंद्र का किया अवलोकन वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति ने किया स्वागत उदयपुर, 5 सितम्बर। प्रदेश की उप मुख्यमंत्री तथा वित्त, पर्यटन, सार्वजनिक निर्माण, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व, महिला एवं बाल विकास व बाल अधिकारिता विभाग की मंत्री सुश्री दिया कुमारी ने कहा है कि महाराणा प्रताप पूरे विश्व के लिए वंदनीय हैं और राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप सभी के सुझावों का समावेश करते हुए महाराणा प्रताप से जुड़े समस्त स्थलों को जोड़ते हुए प्रताप पर्यटन सर्किट का विकास किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री गुरूवार शाम टाइगर हिल स्थित प्रताप…
Read More
error: Content is protected !!