कुंभलगढ़ विनायक को नूतने सोनी परिवार आज करेगा कुंभलगढ़ के लिए कूच,शताधिक वाहनों में होगें 1000 गणेश भक्त
फतहनगर। नगर के प्रमुख व्यवसायी एवं नगर में गणेश महोत्सव के संस्थापक गणपतलाल स्वर्णकार नगरवासियों के साथ शनिवार की सुबह विनायक नूतने कुंभलगढ़ के लिए कूच करेंगे। सोनी के अनुसार 38वें साल इस बार भी शताधिक वाहनों के जत्थे के साथ 1000 भक्तों के कंुभलगढ़ पहुंचने का अनुमान है। सभी वाहन सुबह 7बजे द्वारिकाधीश मंदिर मैन चैराहा से रवाना होंगे। कुंभलगढ़ पहुंच कर प्रसादी का कार्यक्रम होगा तथा विनायक की पूजा अर्चना के बाद पूजित प्रतिमाएं फतहनगर लायी जाएगी। इस कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि एवं शासकीय अधिकारी भी पहुंचेगें। कुंभलगढ़ दुर्ग में स्थापत्य कला से 1443 में महाराणा ने बनवाया…
