Month: September 2024

शहीद वनकर्मियों की स्मृति में किया पौधारोपण

शहीद वनकर्मियों की स्मृति में किया पौधारोपण

20वां राष्ट्रीय वन शहीद दिवस उदयपुर, 11 सितंबर। वन विभाग की ओर से 20वां राष्ट्रीय वन शहीद दिवस बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य वन सरंक्षक एस.आर.वी. मूर्थी की उपस्थिति में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए वन कर्मियों को भावपूर्ण श्रद्वांजलि दी गयी। इस अवसर पर उप वन सरंक्षक (वन्यजीव) उदयपुर के अधीन कार्य करने वाले शहीद सहायक वनपाल स्व.श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी एवं वनरक्षक स्व. श्री गंगा सिंह की स्मृति में मुख्य वन सरंक्षक ने बेलपत्र एवं मोलश्री का पौधारोपण किया। इस अवसर पर उप वन सरंक्षक देवेन्द्र कुमार तिवारी…
Read More
सिटीज 2.0 की स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

सिटीज 2.0 की स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

उदयपुर, 11 सितंबर। उदयपुर में स्मार्ट सिटी फेज 2, सिटीज 2.0 की स्टीयरिंग कमेटी की बैठक बुधवार को जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की हुई। बैठक में यूएमसी के कमिश्नर, यूडीए के कमिश्नर, यूएससीएल के सीईओ, एसीईओ, एफए, एसई, एक्स-इन और सॉलिड वेस्ट एक्सपर्ट सहित यूएमसी के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (एसडबल्यूएम) के प्रस्ताव पर चर्चा की गई और यह निर्णय लिया गया कि संबंधित विभागों से चर्चा के बाद प्रस्ताव को मोहुआ को सबमिट किया जाएगा। सिटीज 2.0 में 100 शहरों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार…
Read More
अर्बन स्केचर्स के स्केच्स की प्रदर्शनी के दूसरे दिन दिखा खासा उत्साह

अर्बन स्केचर्स के स्केच्स की प्रदर्शनी के दूसरे दिन दिखा खासा उत्साह

दूसरे दिन ‘कला चर्चा’ में विशेषज्ञों ने की चर्चा, कहा - कला आत्मसंतुष्टि का विषय उदयपुर, 11 सितंबर। ऑन-लोकेशन स्केचिंग के लिए समर्पित स्केच आर्टिस्ट्स के वैश्विक समुदाय ‘अर्बन स्केचर्स’ उदयपुर द्वारा हर रविवार स्केच मीट का शतक पूरा होने के उपलक्ष में सूचना केन्द्र में आयोजित तीन दिवसीय स्केच प्रदर्शनी के दूसरे दिन बुधवार को दर्शकों का खासा उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान कला विशेषज्ञों की मौजूदगी में कला-चर्चा का सत्र आयोजित किया गया। बतौर अतिथि आर्टिस्ट एवं राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रीमती कीर्ति राठौड तथा आर्टिस्ट एवं साइकोलॉजिस्ट डॉ. सुनीति अमरावत मौजूद रही तथा कलाकारों के साथ…
Read More
रोटरी क्लब उदयपुर युवा द्वारा युवाओं में बढ़ती मानसिक समस्याएं एवं आत्महत्याएं पर हुई कार्यशाला’

रोटरी क्लब उदयपुर युवा द्वारा युवाओं में बढ़ती मानसिक समस्याएं एवं आत्महत्याएं पर हुई कार्यशाला’

उदयपुर। रोटरी युवा के अध्यक्ष यश कुनावत ने बताया की आत्महत्या एक गंभीर समस्या है जो दुनिया भर में लोगों को प्रभावित करती है। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज के विद्यार्थियों के साथ मनोचिकित्सक डॉ आरके शर्मा ने युवाओं में बढ़ती मानसिक समस्याओं और आत्महत्या के लक्षणों को पहचानने, उनके कारणों को समझने, उसे रोकने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वार्ता की। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कॉलेज के कैंपस डायरेक्टर डॉ नरेंद्र सिंह राठौड़ ने मानसिक स्वास्थ्य की महत्त्वता को समझते हुए बताया कि समस्याएं हर व्यक्ति के जीवन में होती…
Read More
गिस्तानी खुम्भी को प्रयोगशाला में उगाने के लिए कृषि विश्व विधालय उदयपुर में अनुसन्धान आरम्भ: परियोजना प्रभारी

गिस्तानी खुम्भी को प्रयोगशाला में उगाने के लिए कृषि विश्व विधालय उदयपुर में अनुसन्धान आरम्भ: परियोजना प्रभारी

उदयपुर। भारत में कृषि विकास हेतु सरकारी संस्था भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् नई दिल्ली ने मशरुम अनुसन्धान हेतु मशरुम निदेशालय चम्बाघाट सोलन (हिमाचल प्रदेश) में संस्थान खोल रखा हे इसके अंतर्गत विभिन राज्यों में जंगली खाद्य एवं औषधीय मशरुम के संग्रहण, संवर्धन एवं प्रयोगशाला में उगाने के लिए अनुसन्धान हेतु अखिल भारतीय समन्वित मशरुम अनुसन्धान परियोजना संचालित की जा रही हे। इसके अंतर्ग़त राजस्थान में भी महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विशवविधालय उदयपुर के राजस्थान कृषि महाविधालय के पादप रोग विज्ञानं विभाग मेंअखिल भारतीय समन्वित मशरुम अनुसन्धान परियोजना संचालित हे। परियोजना के प्रभारी व् एसोसिएट प्रोफेसर डॉ नारायण लाल मीना…
Read More
एमपीयूएटीः मक्का बीज उत्पादन में विश्वविद्यालय का अतुलनीय योगदान: एक साथ छः बीज उत्पादक कम्पनियों से ऐतिहासिक समझौता

एमपीयूएटीः मक्का बीज उत्पादन में विश्वविद्यालय का अतुलनीय योगदान: एक साथ छः बीज उत्पादक कम्पनियों से ऐतिहासिक समझौता

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने आज दिनांक 11 सितम्बर, 2024 को प्रजनक बीज प्रताप संकर मक्का-6 के उत्पादन हेतु एक साथ एक समय में छः विभिन्न बीज उत्पादक कम्पनियों के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए जो कि विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार किया गया है। विश्वविद्यालय ने यह सहमति पत्र गुजरात की इन्डो यू.एस. बाॅयोटेक, आंध्रप्रदेश की चक्रा सीड्स, सम्पूर्णा सीड्स, श्री लक्ष्मी वैंकटश्वर सीड्स, मुरलीधर सीड्स कार्पोरेशन एवं तेलंगाना की महांकालेश्वरा एग्रीटेक प्राईवेट लिमिटेड के साथ हस्ताक्षरित किये गये। यह समझौता विश्वविद्यालय द्वारा मक्का की विकसित प्रजाति प्रताप संकर मक्का-6 के पैतृक बीजों को…
Read More
राजस्थान महिला परिषद् का 78 वां स्थापना दिवस धुमधाम से मनाया गया

राजस्थान महिला परिषद् का 78 वां स्थापना दिवस धुमधाम से मनाया गया

उदयपुर।  स्वतंत्रता सैनानी संस्था मां स्व श्रीमती शांताजी त्रिवेदी द्वारा स्थापित राजस्थान महिला परिषद का 78 वां स्थापना दिवस समारोह मुख्य अतिथि संस्था अध्यक्षा श्रीमती चन्द्रकांता त्रिवेदी, एवं विषिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री एवं प्रदेषाध्यक्ष राजस्थान इंटक के सानिध्य में आज सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संस्था अध्यक्षा श्रीमती चन्द्रकांता त्रिवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम सभी संस्था का 78 वां स्थापना दिवस मना रहे है। संस्था मां शांता जी त्रिवेदी ने मात्र 18 वर्ष की उम्र में महाराष्ट्र से मेवाड़ में आकर यहां पर महिलाओं की स्थिति को देखते हुये नारी उत्थान व नारी जाग्रती…
Read More
धर्म एवं अध्यात्म के आगे विज्ञान घुटने टेकता हैः- डॉ. ओम उपाध्याय

धर्म एवं अध्यात्म के आगे विज्ञान घुटने टेकता हैः- डॉ. ओम उपाध्याय

उदयपुर 11 सितंबर 2024। इतिहास एवं संस्कृति विभाग, जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय द्वारा भारतीय मंदिर - शिल्प, वास्तु, दर्शन एवं सामाजिक - सांस्कृतिक परंपराओं  विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज हुआ । संगोष्ठी निदेशक डॉ. हेमेन्द्र चौधरी ने बताया कि इस दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ. ओम जी उपाध्याय, सदस्य सचिव, भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, शिक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली थे। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि प्रो. एस. पी. व्यास आचार्य, इतिहास विभाग, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर थे तथा अध्यक्षता डॉ. मलय पानेरी ने की। संगोष्ठी की शुरुआत पूजा अर्चना, अतिथियों…
Read More
फतहनगर का गणपति महोत्सव परवान चढ़ा,घर-घर पूजे जा रहे प्रथम पूज्य गणेश

फतहनगर का गणपति महोत्सव परवान चढ़ा,घर-घर पूजे जा रहे प्रथम पूज्य गणेश

फतहनगर। विनायक नगर स्थित गणेश मंदिर पर गणपति महोत्सव के तहत चलने वाले दस दिवसीय आयोजन में मेले सहित झांकी एवं अन्य धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इस आयोजन का लुत्फ उठाने यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देर रात तक जमी रहती है। नगर में पुराना बाजार स्थित गणपति चैक पर फतहनगर का राजा का दस दिन तक दरबार सजता है वहीं अखाड़ा मंदिर,पटेल स्टेडियम के समीप विजय हाइट्स द्वारा झांकी आयोजन,सेतुबंध रामेश्वर महादेव मंदिर प्रताप चैराहा,पीपली चैक,नेहरू बाल उद्यान के अलावा गली मोहल्लों में दर्जनों स्थानों पर स्थापित विनायक प्रतिमाएं उत्सवी माहौल का आभास करवाती है। सेतुबंध रामेश्वर…
Read More
ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल मावली एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली जंक्शन विजेता

ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल मावली एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली जंक्शन विजेता

फतहनगर । ब्लॉक स्तरीय 17 वर्ष एवं 19 वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लदानी के खेल मैदान पर किया गया। बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में 17 वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल मावली की टीम विजेता एवं उदयपुर पब्लिक स्कूल मावली की टीम उपविजेता रही। साथ ही 19 वर्ष प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली जंक्शन विजेता एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साकरिया खेड़ी की टीम उपविजेता रही। मैच के बाद सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए जिला स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान…
Read More
error: Content is protected !!