Month: September 2024

योेगेश द्विवेदी को मिली पीएचडी की उपाधि

योेगेश द्विवेदी को मिली पीएचडी की उपाधि

उदयपुर  11 सितम्बर / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विवि ने सोशल साईस संकाय में योगेश द्विवेदी को राजस्थान राज्य के सीमेंट विनिर्माण उद्योगों द्वारा सीएसआर के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में कौशल विकास हेतु किए गए कार्यो का एक अध्ययन  विषय पर शोध कार्य करने पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। डॉ. द्विवेदी ने अपना शोध कार्य डॉ. सुनील चौधरी के निर्देशन किया।
Read More
आलस कुंभकर्ण के जैसा और प्रमाद रावण के जैसा अतः इनका त्याग करो : निरागरत्न

आलस कुंभकर्ण के जैसा और प्रमाद रावण के जैसा अतः इनका त्याग करो : निरागरत्न

उदयपुर, 11 सितम्बर। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के तत्वावधान में मालदास स्ट्रीट स्थित आराधना भवन में चातुर्मास कर रहे पंन्यास प्रवर निरागरत्न विजय जी म.सा. ने बुधवार को धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नींव नहीं होगी और इमारत बनती रहेगी तो क्या होगा? पतन निश्चित है। समकित वो नींव के समान है जिसके बिना चारित्र भी निष्फल है। आयुष्य को एक क्षण भी बढ़ाया नहीं जा सकता, निर्धारित समय से पहले पूर्ण हो सकता है पर उससे एक्सट्रा टाईम तो कभी नहीं, अगर अपने जीवन को बदलना चाहते हो तो खुद को बदलो। आप स्वयं का आंकलन…
Read More
उत्साह से किया गया कार्य साधना, आनंद बन जाता है : आचार्य विजयराज

उत्साह से किया गया कार्य साधना, आनंद बन जाता है : आचार्य विजयराज

उदयपुर, 11 सितम्बर। केशवनगर स्थित अरिहंत वाटिका में आत्मोदय वर्षावास में बुधवार को धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने कहा कि ये शरीर इन्द्रियों से चलता है, इन्द्रियां चलती हैं मन से, मन चलता है इच्छा से और इच्छा चलती है उत्साह से। यदि जीवन को उत्सवमय बनाना है तो उत्साह से अनुप्राणित रहें। जीवन में उत्साह होता है तो पंगु के पांव पहाड़ चढ़ जाते हैं, अंधे को आंख मिल जाती है, बहरे को श्रवण शक्ति मिल जाती है और गूंगा बोलने लग जाता है। आज के इस समय में संत-सती प्रभु के प्रतिरूप…
Read More
एमजी कॉलेज में दो दिवसीय मीरा भजन कार्यशाला का शुभारंभ

एमजी कॉलेज में दो दिवसीय मीरा भजन कार्यशाला का शुभारंभ

उदयपुर, 11 सितंबर/ राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के तत्वावधान में संत मीराबाई की 525 वीं जयंती के अवसर पर “कला धरोहर” श्रृंखला के तहत दो दिवसीय मीरा भजन कार्यशाला का शुभारंभ बुधवार को मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन से हुआ। प्राचार्य प्रो डॉ दीपक माहेश्वरी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को कला का महत्व बताया और अपनी रुचि के अनुसार कोई भी कला को अपनाने के लिए प्रेरित किया। पुणे की प्रतिष्ठित कलाकार सानिया पाटनकर ने विद्यार्थियों को  रियाज की बारीकियों से अवगत कराते हुए तीनों सप्तको में स्वरों का अभ्यास कराया।…
Read More
पेंशनर्स समस्या समाधान शिविर में 27 पेंशनर्स को मिली राहत

पेंशनर्स समस्या समाधान शिविर में 27 पेंशनर्स को मिली राहत

उदयपुर, 11 सितंबर। पेंशन कार्यालय में एक दिवसीय पेंशनर्स समस्या समाधान शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। अतिरिक्त निदेशक भारती राज ने बताया कि शिविर में लगभग 27 पेंशनर अपनी समस्या यथा जन्मतिथि निर्धारण, नाम व अन्य संशोधन व सेवा पुस्तिका विभाग में भिजवाने हेतु उपस्थित हुए। शिविर में  पेंशनरों की समस्याओं का समाधान हाथों हाथ किया गया। शिविर में उदयपुर पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष भंवर सेठ, कोषाध्यक्ष वरदान मेहता व अन्य जिलों के पेंशनर्स समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। शिविर में कोषाधिकारी (ग्रामीण) महेन्द्र सीमर, सलूम्बर कोषाधिकारी पार्थ शर्मा व अन्य जिलों के कोषालय के प्रतिनिधि शामिल हुए।…
Read More
बड़गांव स्कूल के जितेन्द्र ने कुश्ती में जीता गोल्ड

बड़गांव स्कूल के जितेन्द्र ने कुश्ती में जीता गोल्ड

उदयपुर, 11 सितंबर। 68वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता छात्र-छात्रा के प्रथम समूह में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बड़ागांव के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। शारीरिक शिक्षिका लता गहलोत ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता (68 किग्रा ग्रीको वर्ग) में कक्षा 10 के जितेंद्र सेन ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वे आगामी दिनों राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेंगे। वही कराटे प्रतियोगिता अंडर 19 वर्ग में पूनम नागदा और जूड़ो अंडर 17 में नैतिक ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को वर्णन किया। विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती वन्दना गिलूंडिया सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों को पदक…
Read More
आरएनटी में दधीचि जयंती समारोह मनाया

आरएनटी में दधीचि जयंती समारोह मनाया

उदयपुर 11 सितंबर। रवीन्द्र नाथ टैगोर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के एनएलटी समागार में एनाटोमी विभाग की ओर से दधीचि जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आरएनटी प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. विपिन माथुर ने महर्षि दधीचि की मूर्ति का अनावरण किया तथा देहदानियों के परिजनों का सम्मान किया गया। एनाटोमी विभाग की विभागाध्यक्षाक्ष डॉ. परवीन ओझा ने बताया की देहदान से प्राप्त देह का उपयोग एमबीबीएस एवं पीजी विद्यार्थियों के अध्ययन एवं शोध कार्यो में किया जाता है। कार्यक्रम में महर्षि दधीचि सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुधीर जोशी एवं अन्य पदाधिकारी, लच्छीराम हंजाबाई चैरिटेबल ट्रस्ट के डॉ. पुखराज सुखलेचा एवं…
Read More
गुणवत्तायुक्त उत्पादों पर हर उपभोक्ता का अधिकारः प्रमुख शासन सचिव

गुणवत्तायुक्त उत्पादों पर हर उपभोक्ता का अधिकारः प्रमुख शासन सचिव

उपभोक्ता मामले विभाग व भारतीय मानक ब्यूरो की दक्षता निर्माण कार्यशाला बीआईएस केयर एप की दी जानकारी उदयपुर, 11 सितंबर। उपभोक्ता मामले विभाग तथा भारतीय मानक ब्यूरो के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को संभागीय स्तरीय दक्षता निर्माण कार्यशाला जयपुर स्थित सचिवालय में उपभोक्ता मामले विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुबीर कुमार की अध्यक्षता में हुई। उदयपुर में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त छोगाराम देवासी, संभागीय उपभोक्ता अधिकार संरक्षण अधिकारी जयमलसिंह राठौड़, जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर, प्रवर्तन अधिकारी, प्रवर्तन निरीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-प्रतिनिधि डीओआईटी सभागार में वीसी के माध्यम से कार्यशाला से जुड़े। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रमुख शासन…
Read More
5 मासखमण 580 तेले एवं 100 अट्ठाई तप के साथ संपन्न हुई अष्ठ दिवसीय पर्युषण आराधना

5 मासखमण 580 तेले एवं 100 अट्ठाई तप के साथ संपन्न हुई अष्ठ दिवसीय पर्युषण आराधना

जीवन में सुई बनो, कैंची नहीं-साध्वी संयमलता उदयपुर। सेक्टर 4 श्री संघ में विराजित श्रमण संघीय जैन दिवाकरिया महासाध्वी डॉ श्री संयमलताजी म. सा.,डॉ श्री अमितप्रज्ञाजी म. सा.,श्री कमलप्रज्ञाजी म. सा.,श्री सौरभप्रज्ञाजी म. सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य में धर्मसभा को संबोधित करते हुए महासती संयमलता ने कहा दूसरों की भूल को माफ करना सरल है, पर स्वयं की भूल निकालने वाले को माफ करना बहुत ही मुश्किल  हैं। प्रेम सब पर रखो, विश्वास थोड़े पर रखिए, द्वेष किसी पर मत रखिए। साध्वी ने आगे कहा कि हमें सुई बनने का काम करना है, कैंची बननें का नहीं। यह…
Read More
मानसिक अवसाद को प्राथमिक चरण में ही ख़त्म करेंःडॉ. अंजू गिरी

मानसिक अवसाद को प्राथमिक चरण में ही ख़त्म करेंःडॉ. अंजू गिरी

उदयपुर। मनोविश्लेषक डॉ. अंजू गिरी का कहना है मानसिक अवसाद को प्राथमिक चरण में ही ख़त्म कर देना चाहिये ताकि मनुष्य को उस स्थिति में पंहुचने से पहले ही उसे रोका जा सकें। वे आज “लक्ष्य शांति मेंटल हेल्थ फर्स्ट ऐड सर्विस” संस्थान द्वारा सुखाड़िया सर्किल स्थित एक निजी होटल में आयोजित संगोष्ठी में बोल रही थी। उन्हांेने बताया कि मेंटल डिप्रेशन,चिंता,अपराध बोध को प्रारंभ में ही चिन्हित कर निवारण हेतु काउंसिलिंग की जाये तो सुसाइड और जीनोसाइड जैसे मानसिक विकृत्यों को समाज से ख़त्म किया जा सकता है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों में चौंकाने वाले तथ्य सामने…
Read More
error: Content is protected !!