Month: July 2024

रोटरी वसुधा ने मूक-बधिर आवासीय विद्यालय में खाद्य सामग्री वितरण की

रोटरी वसुधा ने मूक-बधिर आवासीय विद्यालय में खाद्य सामग्री वितरण की

उदयपुर। रोटरी क्लब वसुधा की की सदस्या किरण तलेसरा ने अपने पोते अकृ तलेसरा का जन्मदिन बेदला स्थित मूक बधिर विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया। अध्यक्ष श्रीमती शरद राठौर ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय को राशन सामग्री वितरीत की। बच्चों को मिठाई फल प्रदान किये। उन्हें स्वच्छता के बारें में बताया। अपनी शारीरिक कमी को अपनी कमजोरी नहीं बनने दें पढ़ लिख कर अपनी जीवन शैली को जिम्मेदार नागरिक बन कर आगे बढ़ाए। यह मंत्र बताया। इस अवसर पर क्लब वसुधा की सचिव गरिमा बोरदिया, संगीता, रजनी शर्मा, सुरभि और अंजू सिंघवी, कनकलता, भावना मौजूद थी।
Read More
माता-पिता की सेवा से मिलते हैं भगवान-साध्वी डॉ संयमलता

माता-पिता की सेवा से मिलते हैं भगवान-साध्वी डॉ संयमलता

सेक्टर तीन पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने किया भावभीना स्वागत उदयपुर। श्रमण संघीय साध्वी डॉ संयमलता ने कहा कि वे लोग तकदीर वाले होते हैं जिनके घर में बूढ़े-बुजुर्गों का साया होता है। जिस दिन वे चले जाते हैं घर अनाथ हो जाता है। आपसे धर्म-कर्म हो तो ठीक अन्यथा कोई दिक्कत नहीं, पर माता-पिता की सेवा में कभी कोई कमी मत छोडना। किसी क्लब, सोश्यल ग्रुप के सदस्य बनकर शहर की सेवा करना सरल है, पर अपने घर में रहने वाले बूढ़े-बुजुर्गों की सेवा करना मुश्किल है। संस्थाओं के सदस्य बनने की बजाय पहले घर के सदस्य बनें और घरवालों…
Read More
रोटरी एलीट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 72 यूनिट एकत्रित  

रोटरी एलीट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 72 यूनिट एकत्रित  

उदयपुर। रोटरी क्लब एलीट उदयपुर ने रक्तदान महादान अभियान के अंतर्गत नए रोटरी वर्ष का शुभारंभ रक्तदान शिविर का आयोजन कर के किया। दो स्थानों पर आयोजित शिविरों में कुल 72 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 की प्रांतपाल राखी गुप्ता के आह्वान पर संपूर्ण प्रांत के क्लबों द्वारा रक्तदान सप्ताह मनाया जा रहा है। उसी क्रम में रोटरी एलीट द्वारा दो शिविरों का आयोजन किया गया। आईटी पार्क स्थित फ्यूजन बिजनेस सॉल्यूशंस के परिसर में आयोजित शिविर में 46 यूनिट रक्तदान हुआ। इस शिविर में महाराणा भुपाल राजकीय हॉस्पिटल के दल…
Read More
स्कूली छात्रों को ड्रेस एवं स्टेशनरी वितरीत

स्कूली छात्रों को ड्रेस एवं स्टेशनरी वितरीत

उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ ने आज सुरफलाया गांव स्थित राजीव गांधी विद्यालय के 300 बच्चों को स्कूल गणवेश और स्टेशनरी वितरीत की।  समारोह की मुख्य अतिथि टीएडी की सहायक आयुक्त प्रभा गौतम थी। क्लब अध्यक्ष डॉ. स्नेहदीप भाणावत ने बताया कि सभी बच्चों के लिये दोपहर का भोजन की भी व्यवस्था की गई। अब तक क्लब की ओर से विशाल रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शीघ्र ही बच्चांें के लिये मेडीकल केम्प का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में रोटरी मेवाड़ के सदस्य सहित शिक्षक भैरूलाल सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित थे। इस कार्य में संरक्षक हंसराज चौधरी,डॉ स्नेहदीप…
Read More
एक वृक्ष माँ के नाम व एक वृक्ष आने वाली संतान के नाम पर हुआ पौधरोपण

एक वृक्ष माँ के नाम व एक वृक्ष आने वाली संतान के नाम पर हुआ पौधरोपण

उदयपुर। लघु उद्योग भारती की मादड़ी इकाई की ओर से आज मेवाड़ इंडस्ट्रियल एरिया मादड़ी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अरविंद पोसवाल ने की। कार्यक्रम के संयोजक रीको लिमिटेड के उप महाप्रबंधक अजय पंड्या, लघु उद्योग भारती मादड़ी इकाई के अध्यक्ष हेमंत जैन एवं मांगीलाल लुणावत के सहयोग से अरावली ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज के परिसर में कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में 31 पौधों का अरावली मिनिरल इंडस्ट्रीज में वृक्षारोपण किया गया एवं कलेक्टर अरविन्द पोसवाल द्वारा पौधे लगाने के लिए खड्डे खोदने वाली ड्रिल मशीन एवं 200 पौधों से भरी हुई गाड़ी मादड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया में…
Read More
लायन्स क्लब अरावली का पदस्थापना समारोह आयोजित

लायन्स क्लब अरावली का पदस्थापना समारोह आयोजित

सेवा छोटी या बड़ी नहीं होती, जहं मौका मिलें सेवा करियेः बलवीर साहनी उदयपुर। लायन्स क्लब के पूर्व मल्टीपल कोन्सिल चेयरमैन इन्दौर के बलवीर साहनी ने कहा कि सेवा छोटी या बड़़ी नहीं होती है। जहं मौका मिलें वहा सेवा करनी चाहिये। सेवा निरन्तर करनी चाहिये क्योंकि आप द्वारा की गई सेवा से निश्चित रूप से कोई न कोई लाभान्वित होता है। वे आज लायन्स क्लब अरावली के ओपेरा गार्डन में आयाजित पदस्थापना समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लायन्स क्लब अपने सदस्यों में पर्सनल्टी डवपलमेन्ट तैयार करता है। लायनवाद एक लाइफ स्टाईल है। यह अपने आप में…
Read More
अंतर्राष्ट्रीय कुडो सेमिनार में दूसरे दिन दिया गया डायनेमिक एवं पावरफुल किक्स (लातों की प्रहार) का प्रशिक्षण

अंतर्राष्ट्रीय कुडो सेमिनार में दूसरे दिन दिया गया डायनेमिक एवं पावरफुल किक्स (लातों की प्रहार) का प्रशिक्षण

उदयपुर 6 जुलाई। एस.आर.ए.एम.एम.ए. एवं श्कूडोश् राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सेंसाई कॉम्बैट एरीना पर चल रहे तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कूडो प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सेंसाई टेरागुची ने प्रशिक्षणार्थियों को फुल कांटेक्ट की थाई मावशी, मायगिरी,योको गेरी,उरा, मावाशी गहरी, आशि, कुरमा, गेरी का विशेष. प्रशिक्षण दिया. शिविर निदेशक. एवं कुडो के मुख्य प्रशिक्षक शिहान् राजकुमार मेनारिया ने बताया कि कई वर्षों के अभ्यास एवं सैकड़ो फाइट्स खेलने के बाद श्कूडो के विश्व विजेताश् बने सेंसाई टेरा गुची का अनुभव ही इस प्रशिक्षण को सबसे खास बनाता है। कीक करना ही नहीं बल्कि समय सही ताकत और बिजली की गति…
Read More
बार एसोसिएशन में नए कानूनों पर हुई विस्तृत चर्चा

बार एसोसिएशन में नए कानूनों पर हुई विस्तृत चर्चा

उदयपुर, 5 जुलाई। कोर्ट परिसर में चल रहे तीन दिवसीय सेमीनार में शुक्रवार को बार एसोसिएशन उदयपुर द्वारा सेमीनार के अंतिम दिन भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के बारे में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर वक्ता सम्मिलित हुए प्रवीण कुमार, सागर माथुर व देवेन्द्र पुरी आदि वरिष्ठ न्यायाधीशों ने नए कानूनों के विषय में उपस्थित अधिवक्ताओं को जानकारी दी। सभी ने अपने वक्तव्य में बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) में हुए बदलावों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस दौरान बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी अध्यक्ष भरत जोशी, उपाध्यक्ष बंशीलाल गवारिया, महासचिव राजेश शर्मा, सचिव अक्षय शर्मा,…
Read More
अपराध मुक्त राजस्थान बनाना प्राथमिकताः जवाहर सिंह बेढम

अपराध मुक्त राजस्थान बनाना प्राथमिकताः जवाहर सिंह बेढम

गृह राज्यमंत्री का डबोक एयरपोर्ट पर स्वागत उदयपुर, 5 जुलाई। राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह  ने कहा कि सरकार आने के बाद अपराध का ग्राफ गिरा है। सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है साइबर फ्रॉड एवं  अपराधियों को कठोरता से निपटा जाएगा। गृह राज्यमंत्री शुक्रवार को डबोक स्थित महाराणा प्रपात हवाई अड्डे पर जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार अपराध मुक्त राजस्थान बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। पेपर लीक गिरोह पर नकेल के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित…
Read More
कानून व्यवस्था और संगठित अपराधों पर नियंत्रण पहली प्राथमिकता

कानून व्यवस्था और संगठित अपराधों पर नियंत्रण पहली प्राथमिकता

-आईजी ने किया डिप्टी ऑफिस का निरीक्षण गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया स्वागत डूंगरपुर, 05 जुलाई (ब्यूरो) आईजी एस परिमला ने शुक्रवार को आसपुर डिप्टी ऑफिस का निरीक्षण किया। आसपुर पहुंचने पर डीएसपी हरजीलाल चौधरी ने गुलदस्ता देकर अगवानी की । वही पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। आईजी ने डिप्टी ऑफिस में पहुंचने पर पौधारोपण पर ध्यानआकर्षण किया ।और पौधारोपण पर जानकारी ली। इसके बाद डिप्टी ऑफिस के अंतर्गत आने वाले थाना क्षेत्र में पेंडिग मामले वा सुरक्षा व्यवस्था पर के बारे में जानकारी ली। साथ ही अनुसंधान कक्ष रिकॉर्ड रूम, कंप्यूटर रूम समेत कई शाखाओं…
Read More
error: Content is protected !!