Month: July 2024

फिर उठी भील प्रदेश बनाने की मांग, जिलेभर में भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन 

फिर उठी भील प्रदेश बनाने की मांग, जिलेभर में भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन 

डूंगरपुर, 15 जुलाई (ब्यूरो)। एक बार फिर से भील प्रदेश बनाने की मांग उठी हैं। सोमवार को भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के बैनर तले चार राज्यों में ज़िला स्तर और ब्लॉक स्तर प्रदर्शन किया गया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर भील प्रदेश बनाने की मांग की है। भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी एकत्रित होकर को रैली के रूप में उपखंड कार्यालय और कलेक्टरी पहुंचे जहां पर चार राज्यों को जोड़कर अलग से राज्य बनाने को लेकर नारेबाजी की है। भारत आदिवासी पार्टी के जिला अध्यक्ष अनुतोष रोत ने कहा कि, भील प्रदेश की मांग सालों से चली आ…
Read More
प्रशासन ने भूमाफियाओं से मिलीभगत कर 300 बीघा सरकारी जमीन किया अतिक्रमण-विधायक गणेश घोघरा

प्रशासन ने भूमाफियाओं से मिलीभगत कर 300 बीघा सरकारी जमीन किया अतिक्रमण-विधायक गणेश घोघरा

- मांडवा-खापरड़ा में 100बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण काटे प्लॉट -: विधायक ने गेपसागर झील के जल आवक मार्ग हुए अतिक्रमण पर भी उठाया मुद्दा  जुगल कलाल  डूंगरपुर, 15 जुलाई(ब्यूरो)। कांग्रेस के विधायक गणेश घोगरा ने सोमवार को विधानसभा सत्र में शहर के गेपसागर झील के जल आवक मार्ग पर अतिक्रमण, मांडवा खापरड़ा, भंडारिया में भूमाफियाओं की ओर से सरकारी जमीन पर कब्जे का मुद्दा उठाया। विधायक गणेश घोगरा ने सबसे पहले शहर के मध्य में स्थित गेपसागर झील के प्रमुख छह जल आवक मार्ग पर अतिक्रमण की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इसकी जानकारी होने के बावजूद अतिक्रमण…
Read More
संचिया के 122 स्कूली बच्चों पर शासन और प्रशासन नही दे रहा ध्यान

संचिया के 122 स्कूली बच्चों पर शासन और प्रशासन नही दे रहा ध्यान

- रोज 50 से अधिक विद्यार्थी 10 किमी. दूर टेम्पो और जीप में लटकर जाने को मजबूर -: आठवी तक स्कूल क्रमोन्नत का प्रस्ताव सीबीईओ भेज चुके बीकानेर, फिर भी नही हुआ फैसला जुगल कलाल डूंगरपुर, 15 जुलाई(ब्यूरो)। बिछीवाड़ा ब्लॉक शिक्षा कार्यालय के अधीन संचिया गांव में 122 बच्चों के भविष्य का फैसला लेने वाला कोई नही है। करीब 50 बच्चे रोज ऑटो, जीप और अन्य वाहनों से लटकर कर 10 किमी. दूर साबली और कनबा जा रहे है। वही करीब 70 बच्चों ने पढ़ाई छौडक़र मजदूरी, बकरी चराने, खेतों में काम करने और गुजरात पलायन करने की तैयारी शुरु…
Read More
विचारों को नये आयाम देगा राष्ट्रीय कवि संगम

विचारों को नये आयाम देगा राष्ट्रीय कवि संगम

राष्ट्रीय कवि संगम,उदयपुर के सदस्यों की बैठक आरटीडीसी होटल कजरी में संपन्न हुई। उदयपुर जिलाध्यक्ष डॉ. उपवन 'उजाला' ने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि संगठन के मूल मन्त्र 'राष्ट्र जागरण धर्म हमारा' को मूर्त रूप देने के लिए अधिकाधिक युवा कवियों एवं लेखकों के साथ ही साहित्य में रूचि रखने वाले लोगों को भी संगठन से जोड़ना होगा। तभी हम समाज के विचारों को नये आयाम दे पाएंगे। प्रदेश मंत्री आशा ओझा ने नवांकुर कवियों एवं लेखकों हेतु कार्यशाला आयोजन का प्रस्ताव रखा। महासचिव विजय मारु ने आगामी 27 अप्रेल को आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन…
Read More
पन्यास प्रवर समर्पितरत्न व निरागरत्न का धूमधाम से हुआ मंगल प्रवेश

पन्यास प्रवर समर्पितरत्न व निरागरत्न का धूमधाम से हुआ मंगल प्रवेश

उदयपुर, 15 जुलाई। वीरों एवं पुण्यप्रतापी भूमि लेकसिटी में श्री मूर्तिपूजक श्रीसंघ में वर्षावास के लिए पन्यास प्रवर समर्पितरत्न विजय जी म.सा. एवं पन्यास प्रवर निरागरत्न विजय जी म.सा. आदि ठाणा का सोमवार को गाजे-बाजे के साथ चतुर्विध संघ के साथ नगर प्रवेश किया। इस अवसर पर पंन्यास प्रवर ने चातुर्मास के दौरान श्रावक-श्राविकाओं को तीन संकल्प कराए। सभी ने अपने दोनों हाथ ऊपर कर संकल्प धारण किया। चातुर्मास संयोजक हेमंत सिंघवी ने बताया कि सोमवार को प्रातः भावी प्रथम तीर्थंकर पद्मनाभ स्वामी (चौगान मंदिर) से चतुर्विध संघ के साथ गाजे-बाजे पन्यास प्रवर समर्पितरत्न विजय जी आदि ठाणा-6 मालदास स्ट्रीट…
Read More
विजययशप्रेम सूरिश्वर का चातुर्मास हेतु प्रवेश

विजययशप्रेम सूरिश्वर का चातुर्मास हेतु प्रवेश

उदयपुर, 15 जुलाई। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जिनालय समिति सेक्टर-4 में सोमवार को आचार्यदेव श्रीमद विजययशप्रेम सूरिश्वर जी म.सा. एवं मुनिराज सुपार्श्वयशविजय जी म.सा. का चातुर्मास हेतु पदार्पण हुआ। अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि आचार्यदेव विजययशप्रेम सूरिश्वर जी म.सा. आदि ठाणा बैंड बाजे चतुर्विध संघ के साथ शोभायात्रा के रूप में उपनगरीय क्षेत्र हिरणमगरी के विभिन्न मार्गों से होते हुए सेक्टर-4 स्थित भवन में मंगल प्रवेश किया। शोभायात्रा में ओसवाल सभा अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, समिति उपाध्यक्ष उत्सवलाल जगावत, चेतनलाल दोशी, महामंत्री अशोक नागौरी, कोषाध्यक्ष ईश्वर मेहता, संयुक्त मंत्री चंद्र सिंह मेहता सहित शान्तिनाथ युवा मंडल व महिला मंडल सहित…
Read More
मेवाड़ की माटी चंदन है विजय गुरू को वंदन है के जयघोष से हुआ आचार्य विजयराज का भव्य मंगल प्रवेश

मेवाड़ की माटी चंदन है विजय गुरू को वंदन है के जयघोष से हुआ आचार्य विजयराज का भव्य मंगल प्रवेश

उदयपुर, 15 जुलाई। शौर्य, पराक्रम की धरा एवं झीलों की नगरी लेकसिटी में हुक्मगच्छाधिपति, समरस शिरोमणि आचार्य श्री विजयराज जी म.सा., उपाध्याय प्रवर श्री जितेश मुनि जी म.सा. आदि ठाणा ने अभ्युदय वर्षावास हेतु सोमवार को केशवनगर स्थित नवकार भवन में भव्य मंगल प्रवेश किया। श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान के अध्यक्ष इंदर सिंह मेहता ने बताया कि सोमवार प्रातः 6 बजे आचार्य श्री, उपाध्याय प्रवर आदि ठाणा-13 ने ऋषभ भवन से विहार करते हुए कुशाल बाग से होते हुए केशवनगर स्थित नवकार भवन में भव्य मंगल पदार्पण किया। शोभायात्रा में उदयपुर श्रीसंघ के श्रावक सफेद परिधान एवं…
Read More
एडवांस योग की टीम से रूबरू हुए जिला कलक्टर

एडवांस योग की टीम से रूबरू हुए जिला कलक्टर

योग स्वयं और समाज के लिए सार्थक, इसे अपनाकर स्वस्थ रहें : कलक्टर पोसवाल उदयपुर, 15 जुलाई। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल एडवांस योग की टीम से रूबरू हुए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने में टीम के अद्वितीय योगदान के लिए बधाई दी और कहा कि “योग स्वयं और समाज दोनों के लिए सार्थक है, हर व्यक्ति इसे अपनाकर स्वस्थ रहे। उन्होंने बताया कि हाल ही में योग के प्रति जो लोगो का रुझान बढ़ा है, उससे एक अच्छे समाज की स्थापना होगी। व्यक्ति स्वस्थ और मानसिक तनाव से दूर रहेगा जिससे समाज की उन्नति भी कर सकेगा। साथ…
Read More
रोटरी क्लब उदयपुर का पदस्थापना समारोह आज

रोटरी क्लब उदयपुर का पदस्थापना समारोह आज

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर का वर्ष्ज्ञ 2024-25 का पदस्थापना समारोह मंगलवार शाम सात बजे रानी रोड़ स्थित रोटरी बजाज भवन में आयोजित किया जायेगा। क्लब अध्यक्ष अनिल छाजेड़ ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के पूर्व निदेशक एवं टीआरएफ वर्ष 2022-26 के ट्रस्टी डॉ.भरत पण्ड्या,शपथ प्रदाता रोटरी के पूर्व प्रान्तपाल निमर्ल सिंघवी होंगे। समारोह में सहायक प्रान्तपाल जयेश पारीख भी मौजूद रहेंगे। राजस्थान के सुरताज-2 के ऑडिशन 21 को उदयपुर। एकेएस फाउण्डेशन व अचीवर्स, आर्ट एन आर्टिस्ट ,मैंगो धमाका और दुल्हा मैकर्स के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान के सुरताज-सीजन 2 के ऑडिशन्स 21 जुलाई को उदयपुर के…
Read More
सदस्यों के लिये ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित

सदस्यों के लिये ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। ऐश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के स्टाफ सदस्यों के लिए आज कॉलेज परिसर में स्टाफ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रजिस्ट्रेशन डेस्क और किट वितरण का प्रबंधन डॉ. मंजू सिंह और श्री महेंद्र रेबारी ने किया। कॉलेज के प्रिंसिपलों और विज्ञान, कला, वाणिज्य और प्रबंधन, कंप्यूटर विज्ञान, शिक्षा और फार्मेसी के विभागाध्यक्षों ने वार्षिक पंचांग प्रस्तुत किया और सभी शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा की। प्रिंसिपल डॉ. रितु पालीवाल ने बताया कि सत्र 2024- 2025 की तैयारी पूरी हो चुकी है और नए प्रवेशित छात्रों के लिए 1 अगस्त से सत्र शुरू हो रहा है। ईआरपी पर बैंगलोर से आशीष…
Read More
error: Content is protected !!