थाना घासाः-दिनांक 18.05.2022 को प्रार्थीया श्रीमती भंवरी बाई डांगी पत्नि स्वं शंकर लाल निवासी पुरावतो का खेडा, घासा जिला उदयुपर ने रिपोर्ट पेश की कि मै पैदलपलाना की तरफ जा रही थी कि गायरीयांे के मकान के थोडा आगे पहुची ही थी की पीछे से घासा की तरफ से एक सफेद रंग की कार आयी जिसमे दो व्यक्ति व एक औरत बैठी थी। कार के ड्राईवर ने मेरे पास कार को रोकी व ड्राईवर के पास बैठे व्यक्ति ने कहा की मै भी पलाना की तरफ जा रहा हुॅ आपकेा वहा पर छोड दुंगा। जिस पर मै विश्वास कर के कार में बैठ गई। फिर उन लोगो ने कार को महुडा की तरफ सुनसान रास्ते पर ले ली तथा मेरे नाक की सोने की नथ छीन कर मुझे सुनसान स्थान पर छोडकर कार लेकर भाग गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 68/2022 धारा 365,394 भादस दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा द्वारा सम्पत्ति सबंधित अपराधोंमेंवांछित अभियुक्तों की धरपकड हेतुदिशा निर्देश प्रदान किये गये थे। जिस पर मुकेश सांखला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण व श्रीमती कैलाश कॅंवर वृताधिकारी वृत मावली के सुपरविजन में फैलीराम मीणा थानाधिकारी, घासा मय टीम द्वारा आसूचना के सहयोग सेप्रकरण में अभियुक्त अम्बालाल पिता पोखरनिवासी मांडुथल, घासा जिला उदयपुर को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। पुछताछ में अभियुक्त ने प्रकरण के अलावा जीबीएच अमेरिकन हाॅस्पीटल से दो मोटरसाइकल चुराना बताया। जिस पर दोनोे मोटरसाइकल को जब्त कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्यः मांगीलाल स.उ.नि., मनीष सिंह कानि. 660, फतेह सिंह कानि. 1238।
नथ लूट के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
