रेस्टोरेंट में घुसकर पर्यटक व होटल मालिक के साथ मारपीट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। अम्बामाता थानान्तर्गत गत 6 नवम्बर को प्रार्थी विजेन्द्र सिह राठौड पिता नारायण सिह निवासी 25, यम्मी योगा रेस्टोरेन्ट, भीम परमेश्वर मागर्, चाॅदपोल, अम्बामाता उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि मैं यम्मी योगा नामक एक रेस्टोरेन्ट हनुमान घाट के पास संचालिंत करता हूॅ। मेरे रेस्टोरेन्ट में कुछ असामाजिक तत्व रोशन, मनीष व अन्य रेस्टोरेन्ट में आकर चाकूबाजी कर मारपीट प्रारम्भ कर दी जिससे मेेरे रेस्टोरेन्ट का माहौल खराब हुआ व चाकू से मेरे हाथ पर चोट आयी। मुझे जान से मारने की धमकी दी और उसके पश्चात भाग गये।वगैरा रिपोर्ट प्रकरण सख्या 675/22 धारा 452,323 भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। जिस पर ठाकुर चन्द्रशील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहरव अभिषेक शिवहरे सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत नगर पश्चिमके निर्देशन में रविन्द्र चारण थानाधिकारी अम्बामातामय टीम द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आसूचना के सहयोग से अभियुक्तमनीष पिता चुन्नीलालनिवासी कठार, गोगुन्दा हाल कोमी एकता नगर, ओड बस्ती, अम्बामाता, उदयपुर वरोशन पिता धर्मदास निवासी हाजीपुर, बिदुपुर जिला वैशाली, बिहार हाल के-10, हरिदास की मगरी, अम्बामाता, उदयपुरको बाद पुछताछ गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त चाकु बरामद किया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्यः रविन्द्र चारण थानाधिकारी अम्बामाता, नरेश कुमार हैडकानि.1141, चेतनदास कानि.330, श्रवण कुमार कानि.1561।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!