बाॅडी बिल्डिग एण्ड मेन्स फिजिक प्रतियोगिता 4 को

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर । जिला बाॅडी बिल्डर्स एसोसियेशन के तत्वाधान में 4 दिसम्बर, रविवार को स्थान गुरू गोविन्दसिंह स्कुल, चेटक सर्कल में मेवाड स्तरीय एवं जिला स्तरीय बाॅडी बिल्डिग, क्लासिक बाॅडी बिल्डिग, मेनस एवं वुमन फिजिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा । जिला बाॅडी बिल्डिर्स संघ के सचिव निजामुददीन खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उदयपुर जिले के खिलाडी और साथ ही मेवाड के चित्तौडगढ, भीलवाडा, राजसमन्द, प्रतापगढ के खिलाडी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेगें। बाॅडी बिल्डिग में कैटेगरी इस प्रकार रहेगी – 55, 60, 65, 70, 75, 80, 85, 90, 90$ ओर मेन्स फिजिक में 5’ 7’’ इंच तक और 5’ 7’’ इंच से अधिक और क्लासिक बाॅडी बिल्डिग में भी यही रहेगी और विजेता खिलाडियों को मंडल टीमो के साथ कई उपहार दिये जायेेगें खिलाडियो का वजन सुबह 11 बजे होगा और सभी खिलाडियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। यह जानकारी संघ के सचिव निजामुद्दीन खान ने दी ।

 

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!