पुण्यतिथि पर गांव में शीतल पेय जल हेतु लगाया वाटर कुलर

खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के भोमटा वाड़ा गांव में स्वर्गीय मूलचंद कलाल की छठवीं पुण्यतिथि पर बसेर परिवार समृत देवी पत्नी स्व :मूलचंद कलाल उनके पुत्र मोतीलाल, प्रकाश चंद्र, मोहनलाल, जयकुमार, अशोक कुमार, भंवरलाल ने उनकी स्मृति में गांव वासियों एवं राहगीरों के लिए शुद्ध एवं शीतल पेय जल उपलब्ध कराने वाटर कुलर मय वाटर प्यूरीफायर लगा कर अनुकरणीय कार्य किया। साथ ही सरस्वती विद्यालय के बालक बालिकाओं को उनकी पुण्य तिथि पर मिठाई भी वितरित की गई। वॉटर कुलर स्थापित करने के शुभ अवसर पर स्व मूलचंद कलाल परिवार के परिजन, अजय वार्डपंच, प्रकाश चंद्र,अरुण,पारस,राजेंद्र, सरस्वती विद्यालय के  स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि बसेर परिवार द्वारा इसके निमित्त एक छोटा कमरा बनवा कर उसमें वाटर कुलर मय प्यूरीफायर , टंकी आदि स्थापित की गई है साथ ही स्व मूलचंद के पुत्रों द्वारा इनकी पुण्यतिथि पर प्रति वर्ष समाज सेवा के कार्य किए जाते हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!