उदयपुर। देश के करोड़ों सहकारिता एवं चिटफंड कंपनियों के मिशन भुगतान के तहत ठगी पीड़ित जमा कर्ता परिवार एवं आदर्श क्रेडिट कोपरेटिव निवेशक हितार्थ संघर्ष समिति की बैठक आज टाउन हॉल प्रांगण में संपन्न हुई.
बैठकमें जन क्रांति सत्याग्रह मार्च का पोस्टर विमोचन किया गया जिसमे देश भर में मिशन भुगतान यात्रा पर निकले ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के संस्थापक औऱ राष्ट्रीय संयोजक क्रन्तिकारी मदन लाल आज़ाद उदयपुर में सम्भाग स्तरीय प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे.
संयोजक एडवोकेट भरत कुमावत ने बताया की बैठक की समिति की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मती मनोरमा कोठारी की अध्यक्षता में हुई जिसमे उम्मेद सिंह -ललिता मेहता, ओमप्रकाश -चन्द्रकला अरोड़ा श्रीमती प्रेमलता- श्री विष्णु दत्त भट्ट, मंजुला कोठारी, अंकित कोठारी, सुरेश जोशी, मदन लाल औड, राकेश बंसल, डूंगर सिंह कुमावत, भूपेंद्र आर्य, विजय सिंह राठौड़, राजेश पालीवाल सहित कई निवेशक उपस्थित थे.
बैठक में 25 जुलाई को होने वाले जनक्रांति सत्याग्रह मार्च का पोस्टर विमोचन किया गया एवं आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न समितियां बनाकर कार्य वितरण किया गया.
उल्लेखनीय है आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के 21 लाख, पल्स एग्रोटेक कोऑपरेटिव लिमिटेड के 5.45 करोड़, सहारा इंडिया लिमिटेड के लगभग 10 करोड़ निवेश कर्ताओं की लगभग एक लाख करोड़ रुपए की बड़ी राशि सोसाइटीयों – सहकारीता अधिकारीयों – राजनितिक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा हुआ है जिसे निपटाने में सरकार बुरी तरह नाकाम रही है. साथ ही लोकतान्त्रिक व्यवस्थाओं की नाकामी की हद है की उच्चतम न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों के आदेशों के बावजूद भी निवेशक गण अपने हक अधिकार नहीं प्राप्त कर सके, सैंकड़ों निवेशकों ने आत्म हत्याएं कर ली, हज़ारों निवेशकों के भय से घर गॉंव छोड़ कर निर्वासितों की भाँति दर दर भटकने को मजबूर है, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों,पेंशनर्स, छोटे छोटे व्यापारी, दिहाड़ी मजदूरों, सब्जी विक्रेता जैसे जमीनी लोगों तक की पूंजी पर सरकार कुंडली मारे बैठी है.
ऐसे में निवेशकों को मज़बूरी में जन आंदोलन करने की त्रासदी से गुजरना पड़ रहा है.
