छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के सिर मे मारी गोली

4 आरोपियो में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पेड से बांधकर की पिटाई
सैयद हबीब
उदयपुर 30 जून । राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले के बरनाला गांव में शुक्रवार को चार युवकों ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की। युवती ने विरोध किया तो एक युवक ने उसके सिर में गोली मार दी । स्वजनों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो रहे आरोपितों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया। ग्रामीणों ने युवक के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बाटोदा थाना पुलिस युवक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़वाकर थाने ले गई।

देशी कट्टे से सिर में मारी गोली
जानकारी के अनुसार युवती पूजा अपनी भाभी उर्मिला के साथ घर में थी। मौका देखकर गांव के चार युवक भानुप्रताप,अंकित,कुलदीप और कृष्णा युवती के घर में घुसे। युवकों ने उर्मिला को पानी लेने के लिए भेज दिया और फिर युवती से छेड़छाड़ करने लगे । युवती ने इसका विरोध किया तो भानुप्रताप ने देसी कट्टे से उसके सिर में गोली मार दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!