उदयपुर में 268 उपबस्ती तक पहुँचे अक्षत कलश, अब आज से अक्षत के माध्यम से घर घर निमंत्रण
उदयपुर, 31 जनवरी। श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा आयोजन समिति, उदयपुर महानगर के सभी बस्ती एवं उपबस्ती तक एवं प्रमुख मंदिरों में अक्षत कलश शोभायात्रा, रथ यात्रा सहित पहुँचे। इसी क्रम में विवेकानन्द नगर की आयड़ बस्ती के 27 मंदिर एवं देवरे की, केशव नगर के सभी 9 बस्ती एवं 27 उप बस्तियों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को अक्षत वितरण किए गए।

इसी क्रम में भीलवाड़ा (लखावली) भट्टा, नाई, बुझड़ा, डाकन कोटड़ा, तितरडी, आवरी माता, सीसारमा, लखावली, डांगियों का गुड़ा आदि गांव एवं बस्तियों सहित आज तक शत प्रतिशत बस्तियों एवं 268 उपबस्तियों तक प्रमुख मंदिरों में अक्षत कलश पहुँच गए है। सभी स्थानों पर सर्व समाज ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली, सभी अक्षत कलशो को सुंदर रथ में सजाकर पूरे बस्ती क्षेत्र में शोभा यात्रा निकाली गई।
मार्ग में स्वागत द्वार, आरती एवम पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। साथ ही आतिशबाजी और उदगोष लगाते हुए सभी श्रद्धालु साथ चल रहे थे । कार्यक्रम के अंत में सभी मंदिरों के प्रमुखों को पूजित अक्षत प्रदान किए गए जो की अपने मंदिरों तक श्रावक लेकर गए जिन्हें कल से क्षेत्र में प्रत्येक परिवार तक निमंत्रित किया जाएगा ।
भीलवाड़ा (लखावली) में इस अवसर पर महिलाओं ने ढोल बाजों के साथ अक्षत कलश की भव्य शोभा यात्रा निकाली। इसमें बडी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। कलश यात्रा के बाद पीले अक्षत्रों को मंदिरों में रखा गया। कार्यक्रम में विभाग संघचालक हेमेंद्र श्रीमाली, यात्रा संयोजक सुंदर कटारिया, सुखलाल लोहार, महानगर संयोजक अशोक प्रजापत, सह संयोजक कपिल चित्तोड़ा, शम्भू सिंह असोलिया, किशन सोनी, करण सिंह आदि उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्याजी में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे देशभर में अभूतपूर्व आनंद का वातावरण बना है। इसके निमित्त अयोध्या से अभिमंत्रित पीले चावल निमंत्रण स्वरूप आए हैं। आज से 10 जनवरी तक इनका इनका घर-घर वितरण किया जाएगा व संदेश दिया जाएगा कि सभी अपने घरों प्रतिष्ठानों सार्वजनिक जगह व मंदिरों में भव्य रूप से दिवाली जैसा त्योहार मनाएं, भजन कीर्तन करें, सुंदरकांड का पाठ करें। बड़ी संख्या में सभी समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की बाद सभी भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया।
पूजित अक्षत, पत्रक व श्री राम मंदिर का चित्र यह तीन वस्तु को लेकर आज से कार्यकर्ता एवं टोली प्रत्येक घर में निमंत्रण देने के लिए निकलेंगे।
22 जनवरी को सर्व समाज उत्सव के रूप में मनाएगा। इस दिन मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किये जायेंगे
⁃ सुबह के 11.00 से दोपहर 1.00 बजे तक अपने ग्राम, नगर, मोहल्ला, कॉलोनी में स्थित किसी मंदिर में सर्व समाज द्वारा भजन कीर्तन, हवन, सामूहिक जाप इत्यादि।
⁃ बड़े पर्दे पर अयोध्याजी का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव भक्तजनों को लाइव दिखाया जाएगा।
⁃ शंखध्वनि, घंटानाद, प्रसाद वितरण।
⁃ हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रामरक्षा स्तोत्र आदि का सामूहिक पाठ।
⁃ मंदिरों को अच्छे से सजाया जा सकता है ।
⁃ अपने अपने घरों को अच्छे से सजा कर भगवा पताका, रंगोली एवं संध्या समय में दीप प्रज्ज्वलित करना।
