उदयपुर 24 अगस्त। पर्यूषण पर्व के प्रथम दिवस में पंचायती नोहरा में बिराजित पंडित रत्न रीतेश मुनि महाराज ने अंतगढ सूत्र विषय पर जानकारी दी। उन्होने दान का महत्व बताते हुए कहा कि अपनी सामथ्र्य के हिसाब से रोज दान करने से कर्म की निर्जरा आसानी से हो सकती है। प्रतियोगिता श्राविका संघ के द्वारा कर्मों के निर्जरा विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन पंचायती नोहरा में किया गया। निर्णायक रेखा जैन व डॉ शिल्पा नाहर परिणाम घोषित करते हुए प्रथम स्थान अंतिमा खेतपालिया, द्वितीय स्थान पर कुसुम डांगी, तृतीय स्थान आजद मारू सांत्वना पुरस्कार आशा जैन एवं शीला सरूपरिया को दिया। यह जानकारी श्राविका संघ की मंत्री डॉ पुष्पा खोखावत ने दी।
कर्मों की निर्जरा विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन
