उदयपुर। शहर के तेजी से बढ़ते ऑटोमोबाइल बाजार में वेस्टकोस्ट किआ उदयपुर ने नई शुरुआत की है। मेवाड़ इंडस्ट्रियल एरिया, मादड़ी में वेस्टकोस्ट किया के नए प्रतिष्ठान का सोमवार को भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर किआ इंडिया के चीफ सेल्स ऑफिसर (ब्ैव्) सुनहैक पार्क एवं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-सेल्स अतुल सूद, रिजनल जरनल मेनेजर सेल्स कुमारसिंह नेगी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह में वेस्टकोस्ट किआ के एमडी बलजीत सिंह बग्गा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिनिधि, ग्राहक एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नए प्रतिष्ठान के जरिए उदयपुर एवं आसपास के बाजारों में किआ के वाहनों की बिक्री के साथ सर्विस एवं ग्राहक सुविधा सेवाओं को और मजबूत करने पर फोकस किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह प्रतिष्ठान ग्राहकों को वाहन खरीद से लेकर आफ्टर-सेल्स सर्विस तक बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
वेस्टकोस्ट किआ प्रबंधन के अनुसार, उदयपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में ऑटोमोबाइल बाजार की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए नए प्रतिष्ठान का विस्तार किया गया है। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर उत्पाद, सुविधाजनक सेवाएं और मजबूत आफ्टर-सेल्स सपोर्ट उपलब्ध कराना है।
उद्घाटन अवसर पर किया इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने वेस्टकोस्ट किआ की टीम को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतिष्ठान के शुभारंभ के साथ उदयपुर के ऑटोमोबाइल क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और ग्राहक सेवाओं के स्तर को और गति मिलने की उम्मीद है।
उदयपुर के ऑटोमोबाइल बाजार में वेस्टकोस्ट किआ की दमदार एंट्री, मादड़ी में अत्याधुनिक प्रतिष्ठान शुरू
