उदयपुर—अहमदाबाद हाईवे पर चलती बस में लगी आग, 40 यात्री थे सवार

उदयपुर। सलूम्बर जिले के परसाद थानांतर्गत उदयपुर—अहमदाबाद हाईवे पर सोमवार को अहमदबाद जा रही बस में अचानक लग गई। चालक और यात्रियों की सूझबुझ से कोई जनहानि नहीं हुई। बस मेे 40 यात्री सवार थे। सभी यात्री बाल बाल बच गए। पुलिस के अनुसार उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रही बस में परसाद थाने के सामने ही अचानक चालक को धुआं उठते दिखा। चालक ने सुझबुझ दिखाते हुए बस को रोक दिया। बस में उस समय 40 यात्री सवार थें। इनमें से कुछ यात्रियों ने आपातकालीन दरवाजा खोल कर नीचे कूदे तो शेष यात्रियों ने गेट से ही बाहर निकल खुद को बचाया। बस में आग लगने से कुछ देर के लिए हाइवे पर यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंच दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!