हत्या का आरोपी 12 घण्टे में गिरफ्तार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

थाना सायराः-प्रार्थी फताराम पुत्र परथाराम निवासी काकरखादरा, कुर्रा, सायरा, गोगुन्दा जिला उदयपुर ने दिनांक 11.10.2022 को रिपोर्ट पेश की कि मै खेती-बाडी का काम करता हूँ मेरे सहित कुल हम 07 भाई हैं। दिनाक 05/10/22 की शाम करीब 05 बजे की बात है। मेरे दोनो बड़े भाई हंसाराम व कालुराम तथा मै दशहरा होने से गांव में ही आशापुरा माताजी के मंदिर पर बैठे हुए थे, कि मेरा बड़ा भाई कालुराम थोड़ी देर बाद हाथ में लठ लेकर आया और भाई हंसाराम के साथ बोल-चाल करने लगा तो हंसाराम वहां से जाने लगा तो कालुराम ने रोक कर लठ से हंसा राम के सिर में दो वार व एक लठ पीठ पर मार दिया जिससे हंसाराम के सिर में चोट लगने से लहुलुहान हो गया। तब मै मोके पर ही था गाव के ही बाबुराम पुत्र लाला राम एवं अन्य लोग-बाग भी थे। मैने व बाबुराम ने बीच-बचाव कर हंसाराम को छोड़ाया फिर मैने हंसाराम के लड़के प्रकाश को इस घटना की जानकारी दी और मै व प्रकाश तथा प्रकाश का बहनोई लाडुराम पुत्र हिराराम तीनो हंसाराम को ईलाज हेतु महावीर हॉस्पीटल, सुमेरपुर लेकर गये। दिनाक 8/10/2022 को हम हंसाराम को सुमेरपुर से उदयपुर सरकारी हॉस्पीटल लेकर आये और जहा दौराने ईलाज आज सुबह करीब 05बजे के आस-पास मृत्यु हो गई।वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा के निर्देशानुसारश्री कुंदन कंवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालयवश्री भूपेन्द्र पुलिस उप अधीक्षक, वृत गिर्वा जिला उदयपुर के निर्देशन में नाथुसिंह थानाधिकारी, सायरा मय टीम द्वारा प्रकरण में अभियुक्त कालुराम पुत्र परथाराम निवासी काकरखादरा, कुर्रा, सायरा जिला उदयपुर को महज 12 घंटे में गिरफ्तार कर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्यः नाथुसिंह थानाधिकारी सायरा, यशवंतसिंह हैड कानि.912, लोकेन्द्रसिंह कानि.3109, हस्तिराम कानि.3110, निम्बाराम कानि.540

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!