राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उपलब्धि हासिल करने वालों को मिला जनजाति गौरव सम्मान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 16 नवंबर । प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जनजाति गौरव दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को जनजाति गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के राज्यमंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया भी मौजूद रहे।

राज्यपाल ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल जोटाना झाडोल के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार वैष्णव तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल बरनाला, सवाई माधोपुर की छात्रा सुश्री पूजा भारती मीणा तथा एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल सीमलवाड़ा डूंगरपुर के छात्र पवन खराड़ी को जनजाति गौरव सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के राज्य मंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया ने राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल कर राजस्थान का गौरव बढ़ाने के लिए सभी प्रतिभाओं को बधाइयां दी और भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!