राठौड़ ने शर्मा के हाथों ग्रहण किया कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष का पदभार

-समारोह में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
उदयपुर। राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा द्वारा हाल ही कांग्रहस शहर जिलाध्यक्ष पद पर नवनियुक्त फतहसिंह राठौड़ ने रविवार को यहां रेजीडेंसी स्कूल सभागार में समारोहपूर्वक पदभागार ग्रहण किया। निवर्तमान शहर जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने स्वागत अभिनंदन के साथ राठौड़ को सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पदभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने पर राठौड़ को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व युवा कार्यकर्ताओं ने मेवाड़ी पगड़ी, माला पहना व उपरणा ओढ़ाकर अभिनंदन करने के साथ ही चुनौतियों का सामना करने के लिए शुभकामनाएं दी तो राठौड़ ने भी उन्हें दी गई जिम्मेदारी और आशाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। युवा साथियों व पार्षदों ने समर्थको के साथ 21- 21 किलो की मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
कांटो भरा ताज मिला-मीणा
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि निवर्तमान अध्यक्ष गोपालकृष्ण शर्मा ने विपत्ति में भी अच्छा काम किया। नवनियुक्त अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ के लिए चुनौतीपूर्ण समय है। आगे विधानसभा चुनाव है। पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है इसे बनाए रखना है। चिंतन शिविर में बनी नई परंपरा के तहत नए लोगों को मौका देना होगा। पद पाने वाले छोड़ना नहीं चाहते लेकिन नए लोगों को मौका देकर परंपरा बनाए रखनी पड़ेगी। राठौड़ को कांटो भरा ताज मिला है। उन्हें इसे सहेज कर रखना है। मीणा ने कहा कि कांग्रेस विधायक और सांसद नहीं देखते हैं तो कार्यकर्ता खुद को प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। सबको मिलकर काम कर चुनाव में कांग्रेस को विजयी दिलाना है।
कांग्रेस पुरानी है और पुरानी ही रहेगी-डॉ गिरिजा
्रपूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास ने राठौड़ को नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस की आगे बढ़ने की परंपरा चलती रही है उस यात्रा को जारी रखना है। कांग्रेस पुरानी है और पुरानी ही रहेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और मोदी ने आदत बना ली है वे कहीं भी गांधी परिवार को नहीं छोड़ते। डॉ गिरिजा ने कहा कि निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने अपने कार्यकाल में कार्यकर्ताओं जोड़ने का प्रयास किए बावजूद इसके छूट जाने वालों को राठौड़ जोड़ने का काम करें।
कांग्रेस की लगातार हार का कारण संगठन-खान
पूर्व प्रदेश सचिव शराफत खान ने मंच से खरीखोटी सुनाते हुए कहा कि कांग्रेस की लगातार हार का कारण संगठन है। बिना संगठन चुनाव लड़ाते हैं तो कैसे जीत सकते। बिना कार्यकारिणी के लोकसभा चुनाव हारा फिर विधानसभा चुनाव हारा। नगर निगम चुनाव भी हारे। पार्टी ने केवल अध्यक्ष के भरोसे छोड़ दिया। न पीसीसी को परवाह न पार्टी को। कार्यकर्ताओ को 25 साल से दिल्ली में दिल्ली और जयपुर में सुनी नहीं जा रही। इसके लिए कुछ नेता जिम्मेदार है और कुछ पार्टी। विधानसभा चुनाव में 28 जनों ने टिकट मांगे, उन्हें नहीं देकर दिनेश श्रीमाली को दिया जिसने टिकट नहीं मांगा।
तीन वर्ष बाद मिला अध्यक्ष-शर्मा
निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने राठौड़ को पदभार सौंपते हुए अपने कार्यकाल में सेवा और सहयोग के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि तीन वर्ष बाद पार्टी को अध्यक्ष मिला है। आगे चुनाव है। कार्यकर्ता सभी मिलकर जाल बुने, विधायक जीताना है। इसके लिए कार्यकर्ता राठौड़ के हाथ मजबूत करें।
मंच देकर दिया साथ चलने का संदेश
समारोह में मंचासीन पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास, पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा, पूर्व उपजिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, श्रमिक कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली, पूर्व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दिनेश श्रीमाली, निवर्तमान अध्यक्ष गोपालकृष्ण शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मधुसूदन शर्मा, नीलिमा सुखाड़िया, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव शराफत खान, ए ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, बी ब्लॉक अध्यक्ष अजयसिंह को मंच देकर साथ चलने का संदेश दिया। समारोह में वरिष्ठ नेता राजीव सुहालका, कौशल नागदा, सभापति प्रत्याशी अरुण टांक, पार्षद गिरीश भारती, सुरेश श्रीमाली, चंद्रसिंह कोठारी, महिला अध्यक्ष नजमा मेवाफरोश, फिरोज अहमद शेख, गोपाल नागर, रविंद्रपाल सिंह कप्पू, केजी मूंदड़ा, केके शर्मा, वीरेंद्र वैष्णव सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन हीना खान ने किया जबकि पूर्व महामंत्री दिनेश दवे ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!