बेदला माताजी क्षेत्र में वृक्षारोपण महाअभियान चला क्षेत्र में कर रहे हरियाली

उदयपुर। समाजसेवी डी.पी.धाकड़ ने बेदला माताजी क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण महाअभियान चला क्षेत्र को हरियाली से आच्छादित करने में लगे हुए है। इसके अलावा उन्होंने इस वर्ष 5,000 तुलसी एवम मीठे नीम के पौधों को निशुल्क वितरण करने का लक्ष्य रखा है।
धाकड़ ने बताया कि प्रकृति ही ईश्वर का दूसरा रूप है, पेड़ों द्वारा वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड एवम ज़हरीली गैसों को सोखने के साथ आक्सीजन देने से मनुष्य एवम जीवों के लिए यह वरदान है। गर्मी, सर्दी एवम वर्षा सभी प्रकृति पर निर्भर है इसलिये बेदला माताजी स्थित ’धाकड़ गार्डन्स’ में 500 नीम एवं फलदार वृक्ष 15 वर्ष पूर्व लगाए थे जो आज 50-60 फीट के हो गए है। इसके अलावा 20,000 पौधे लगाए है। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि वे इस वर्षा ऋतु में 10 से ज्यादा पेड़ लगाएं।
उनका कहना है कि यदि आप अपनी आनें वाली पीढ़ियों को अकाल, बाढ़, भूस्खलन, भूकंप इत्यादि प्राकृतिक आपदाओ से बचाना चाहते है तो अपने जीवन में 10 से ज्यादा पेड़ों को लगाकर बड़ा करें। वैद, पुराण एवम शास्त्रों में भी पेड़ो को पालने के पुण्य को 100 पुत्रों से ज्यादा महत्वपूर्ण बताया है।
आने वाले समय में कोरोना, मंकीपॉक्स व कई अन्य बीमारियों का प्रकोप रहेगा। अपने परिवार को इन बीमारियों से बचाने के लिए हमें अपने शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाना चाहिए, इसके लिए नित्य तुलसी एवम मीठे नीम के पत्तां का सेवन करें। कोई भी व्यक्ति ’धाकड़ गार्डन’ से एक पौधा तुलसी एवम एक पौधा मीठे नीम का निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!