अर्बन स्क्वायर मॉल में तीन दिन तक चलेगा खास एग्जीबिशन, शॉपिंग, स्पेशल ऑफर्स, किड्स फैशन शो, तंबोला और रील कॉन्सर्ट रहेंगे आकर्षण का केंद्र
उदयपुर। बीसीआई टूरिज्म की ओर से अर्बन स्क्वायर मॉल, उदयपुर के एसोसिएशन में तीन दिवसीय बीसीआई बाजार एग्जीबिशन का आयोजन 25 से किया जा रहा है। 25, 26 और 27 अगस्त तक चलने वाले इस एग्जीबिशन में शहरवासियों को शॉपिंग, एंटरटेनमेंट और विभिन्न गतिविधियों का खास कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। एग्जीबिशन प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक चलेगा।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि एग्जीबिशन में अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स और ब्रांड्स की स्टॉल्स लगाई जा रही हैं। विजिटर्स को अपनी पसंद के प्रोडक्ट्स खरीदने के साथ स्पेशल ऑफर्स, अट्रैक्टिव डील्स और खास प्राइसेज का फायदा उठाने का मौका मिलेगा। एक ही जगह पर कई तरह के ब्रांड्स और प्रोडक्ट्स उपलब्ध होने से यह एग्जीबिशन शहरवासियों के लिए खास आकर्षण रहने वाला है।
25 अगस्त को तंबोला इवेंट : एग्जीबिशन के पहले दिन 25 अगस्त को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक स्पेशल तंबोला इवेंट आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि स्वीटी छाबड़ा एवं परमेश्वर अग्रवाल मौजूद रहेंगी। तंबोला इवेंट के दौरान विजिटर्स को मनोरंजन के साथ पुरस्कार जीतने का भी मौका मिलेगा।
26 अगस्त को किड्स फैशन शो : एग्जीबिशन के दूसरे दिन 26 अगस्त को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक किड्स फैशन शो आयोजित किया जाएगा। इसमें शहर के बच्चों को रैंप पर अपनी प्रतिभा और कॉन्फिडेंस दिखाने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मीरा मजूमदार और मंजू गांधी उपस्थित रहेंगी।
27 अगस्त की शाम होगा अवॉर्ड समारोह : एग्जीबिशन के अंतिम दिन 27 अगस्त की शाम को विशेष अवॉर्ड समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें उदयपुर में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
रील कॉन्सर्ट में दिखेगा सोशल मीडिया का क्रेज : एंकर नितिन दशोरा ने बताया कि एग्जीबिशन के दौरान रील कॉन्सर्ट भी आयोजित किया जाएगा। इसमें शहर के इंफ्लुएंसर्स और प्रतिभागी शामिल होकर मौके पर रील्स बना सकेंगे। अलग-अलग क्रिएटिव कॉन्सेप्ट के साथ बनाई गई रील्स के आधार पर प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इस गतिविधि के जरिए एग्जीबिशन को सोशल मीडिया से जोड़ने के साथ शहर के यंग क्रिएटर्स को भी एक प्लेटफॉर्म मिलेगा।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई बाजार एग्जीबिशन के जरिए लोकल बिजनेस, एंटरप्रेन्योर्स और विभिन्न ब्रांड्स को एक बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि एग्जीबिशन को केवल शॉपिंग तक सीमित न रखते हुए इसमें एंटरटेनमेंट और क्रिएटिव एक्टिविटीज को भी शामिल किया गया है।
बीसीआई टूरिज्म की प्रेसिडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि एग्जीबिशन में लोगों के लिए शॉपिंग के साथ कई तरह की एक्टिविटीज रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिनों के दौरान हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास देखने और एंजॉय करने को मिलेगा।
बीसीआई टूरिज्म के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कर्तव्य शुक्ला ने बताया कि किड्स फैशन शो, तंबोला, रील कॉन्सर्ट और अवॉर्ड समारोह जैसे कार्यक्रम एग्जीबिशन को और खास बनाएंगे। उन्होंने शहरवासियों से फैमिली और फ्रेंड्स के साथ पहुंचकर इस आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की।
वहीं अर्बन स्क्वायर के मैनेजर लवदीप शर्मा ने बताया कि एग्जीबिशन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विजिटर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
कई ब्रांड्स और स्टॉल्स की बुकिंग पूरी
बीसीआई टीम से भूमि त्रिवेदी ने बताया कि एग्जीबिशन में श्री बालाजी सिल्वर, नियति सोनी, राधा कलेक्शन, धीरज, रजत कमल एंड टीपीएस क्रिएशन, प्रीति जैन, स्टाइल ऑरा, सुदिति बसाक एंड मासूम बोहरा, हर्बिक्स, हरप्रीत कौर और जेविन परफ्यूम सहित कई ब्रांड्स एवं बिजनेस की स्टॉल बुक हो चुकी हैं। इन स्टॉल्स पर विजिटर्स को अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स की शॉपिंग करने और आकर्षक ऑफर्स का लाभ लेने का मौका मिलेगा।
मिलाकर बीसीआई बाजार एग्जीबिशन उदयपुरवासियों के लिए तीन दिनों तक शॉपिंग, ऑफर्स, फैशन, एंटरटेनमेंट और सोशल मीडिया एक्टिविटीज से भरपूर आयोजन रहने वाला है।
