जल सेवा उत्तम सेवा -विधायक ताराचंद

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

कोलपोल में जल सेवा का शुभारंभ
उदयपुर 8 अप्रेल। श्री कोलपोल व्यापार संघ द्वारा आज आम जनता की सेवार्थ अमृतम जलम् जल सेवा का शुभारंभ हुआ।
व्यापार संघ के महामंत्री दीपक जैन ने बताया की सभी अतिथियों का स्वागत व्यापार संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश चित्तौड़ा ने किया। जल सेवा का उद्घाटन शहर विद्यायक ताराचंद जैन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्षता भाजपा नेता एवं व्यापार संघ संरक्षक डॉ जिनेंद्र शास्त्री ने की विशिष्ट अतिथि मुखर्जी मंडल उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने की। इस अवसर पर शहर विद्यायक जैन ने कहा कि व्यापार संघ द्वारा यह सेवा कार्य वास्तव में पुण्य का कार्य है,जो कि निरंतर संचालित किया जा रहा है। डॉ शास्त्री ने कहा कि विगत चार वर्षों से अनवरत चल रहे अमृतम् जलम् के माध्यम से जल सेवा से आमजन को प्रेरणा मिलती हैं।
व्यापार संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश चित्तोड़ा ने व्यापार संघ द्वारा सेवा के पुनीत कार्य एवम निरंतर संचालन पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया,संचालन महामंत्री दीपक जैन ने किया, इस अवसर पर उपाध्यक्ष मनोज मराठा,मंत्री विजय मेहता,कोषड्यक्ष सुशील जैन,कन्हैयालाल सोनी,विशाल धर्मावत,दक्ष मेहता,सुनील जैन,अनिल सोनी,भावेश जैन,दावूद भाई, हरीश सोनी,दीपांक सोनी,कैलाश शर्मा,राकेश शर्मा, जगदीप पोरवाल इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!