चोरी करने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ़तार

थाना परसादः-दिनांक 10.09.2022 को प्रार्थी देवीलाल पिता कान्तिलाल पेशा नौकरी निवासी वीरपुर, रामसागडा, डूंगरपुर हाल पशुधन सहायक पशु चिकित्सा उप केन्द्र बारां, परसाद ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 09.09.2022 को रात्री के समय पशु उप केन्द्र बांरा के दरवाजे का नगोचा बेण्ड करके दरवाजा खोल करceiling ंिद-2, 0.5 HP water pump&1] LT केबल 60 m] flush valve& 2 और सीडी-1 आदि वस्तुए अज्ञात बदमाशान चोरी कर ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 144/2022 धारा 457,380 भा.द.स. दर्ज कर अनसंधान प्रारम्भ किया गया। प्रकरण में पूर्व में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर द्वारा प्रकरण में शामिल शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिशा निर्देश दिये थे। जिस पर मुकेश सांखला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण व राजेन्द्र सिंह जैन पुलिस उप अधीक्षक सराडा के निर्देशन में रमेश चन्द्र परमार थानाधिकारी परसाद मय टीम द्वारा आसूचना के सहयोग से प्रकरण के शेष अभियुक्त बाबुलाल पिता लक्ष्मण निवासी बारां, फला लखमात, परसाद को बाद पुछताछ गिरफ़तार किया जाकर अभियुक्त के कब्जे से प्रकरण का माल मशरूका लोहे की सीढी बरामद कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
टीम सदस्य: सोमालाल स.उ.नि., नारायण लाल हैड कानि. 2003, राज कुमार कानि.1879, अजय कुमार कानि.2355, कालुराम कानि 3140।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!