फतहनगर। संविधान निर्माता डा.भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर माल्यार्पण के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
भाजपा एससी मोर्चा द्वारा नगर के अम्बेडकर फव्वारा पार्क में माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया,पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना, महामंत्री रामचंद्र मेलाणा, युवा मोर्चा जिला मंत्री सचिन खटीक, एससी मोर्चा अध्यक्ष पूरणमल जीनगर, पार्षद सोहन खटीक, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,पार्षद प्रतिनिधि विनोद चावड़ा, पार्षद प्रतिनिधि भेरूलाल बेरवा, आईटी सेल जिला सहप्रभारी निखिल खंडेलवाल, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित बंसल, वरिष्ठ जगदीश पहाड़िया, संजय विशलोत, चिराग चंडालिया, पूर्व एससी मोर्चा अध्यक्ष भोले शंकर यादव,भावेश गोयल, दीपक अग्रवाल, एससी मोर्चा मीडिया प्रभारी अंकित खटीक, एससी मोर्चा कोषाध्यक्ष रत्नेश्वर कुमार बुनकर आदि उपस्थित थे।
इसी प्रकार से इसी स्थान पर राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस की नगर इकाई द्वारा माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। चंगेड़ी में अम्बेडकर सर्किल पर अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर द्वारा चमनपुरा में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। फलीचड़ा पंचायत के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में भी पुण्यतिथि के अवसर पर सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम सुरेश कुमार देशबंधु के निर्देशन में आयोजित किए गए।
