चित्तौड़गढ़ : डिंडोली में मातृकुंडिया बांध से पानी छोड़ने की मांग को लेकर किया था मतदान का बहिष्कार 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
जिला निर्वाचन अधिकारी की समझाईश के बाद ग्रामीण करेंगे शत प्रतिशत मतदान 
चित्तौड़गढ़, 16 नवंबर। विधानसभा आम चुनाव के तहत शत प्रतिशत मतदान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सहित स्वीप टीम एवं संबंधित अधिकारी लगातार कार्य कर रहे हैं। ग्राम पंचायत अडाना के ग्रामीणों ने पानी की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार करने की घोषणा पर जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुडे स्नेहल नाना, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार शर्मा आदि अधिकारियों की टीम को साथ लेकर ग्राम पंचायत अडाना के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर पहुंच कर ग्राम चटावटी, जवानपुरा, अडाना तथा रघुनाथपुरा के ग्रामीण साथ ही अन्य ग्राम पंचायत के लगभग 18 गांव से आए हुए ग्रामीणों से मतदान करने हेतु अपील की।
ग्रामीणों ने बताया कि यहां का जलस्तर बहुत ही नीचे चला जाकर करीब 900 फीट नीचे चला गया है, उससे हमारे सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने के कारण सभी खेत पड़त पड़े हुए हैं। उन्होंने मातृकुंडिया डेम से पानी डिन्डोली तालाब में फीडर के जरिए डालने की मांग की, जिस पर जिला कलक्टर ने बताया कि इसके लिए नई परियोजना तैयार कर इसकी डीपीआर तैयार की है ,जिसकी लागत करीब 4 करोड़ 70 लाख रुपए होकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला कलक्टर ने सभी को अवगत कराया कि यह प्रशासनिक प्रक्रिया है जिसमें राज्य स्तर से निर्णय लेने होते हैं, टेक्निकल इशू तथा अंतर जिला कारवाई होने से मेरे द्वारा व्यक्तिगत रुचि लेकर शीघ्र पूरा करने की मैं कोशिश करूंगा । सभी ग्रामीणो से आग्रह किया कि पांच से सात व्यक्तियों की एक कमेटी बनाए जो प्रतिमाह जिला स्तर पर इसकी समीक्षा कर शीघ्र डिन्डोली तालाब में पानी डलवाने हेतु परियोजना शुरू करने की कार्रवाई की जाएगी।
सभी ग्रामीणों ने इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिला कलक्टर को अवगत कराया कि आपने व्यक्तिगत रूप से हमारी पीड़ा को महसूस किया है । अतः हम अपने बहिष्कार को वापस लेते हैं । तत्पश्चात जिला कलक्टर द्वारा सभी ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलवाई गई । सभी ग्रामीणो ने बताया की हम अडाना ग्राम पंचायत के तीनों बूथ पर 100% मतदान करने का संकल्प लेंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!