उदयपुर 06 जुलाई / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ कुल के श्रीमन्नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में गुरूवार को सीनियर हायर सैकण्डी परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाले विधार्थी एवं नवप्रवेशित विधार्थियों का कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, कृष्ण गोपाल, प्रधानाचार्य राजकुमारी सनाढ्य ने हिमांशी डांगी, गायत्री झाला, प्रियंका, शंकर लाल डांगी, करीना शर्मा, निकिता डांगी, विकास मेघवाल, देवेन्द्र सिंह देवडा का माला, उपरणा पहना कर सम्मान किया। इस अवसर पर गुर्जर ने विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वे लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढेगे तो कभी असफल नहीं होगे। भारतीय संस्कृति एवं परम्परा हमारी पहचान है इसें संयोजे रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है।
संचालन रिद्म ने किया जबकि आभार रामेश्वर मेघवाल ने जताया।
विद्यापीठ – उत्कृष्ट विधार्थियों का किया सम्मान
