कुसुम C योजना के तहत धमलात फला में 20 करोड़ के निर्माणाधीन सोलर प्लांट एवं खजूरी में 33/11 केवी जीएसएस निर्माण कार्य का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

डूंगरपुर, 26 अप्रैल। जिला कलक्टर श्री देशलदान ने शनिवार को पंचायत समिति गामड़ी अहाड़ा में एवीवीएनएल विभाग के , कुसुम C योजना के गांव के धमलात फला गांव में निर्माणाधीन सोलर प्लांट एवं खजूरी गांव में निर्माणाधीन 33/11 केवी जीएसएस का औचक निरीक्षण किया
निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री विनोद दोषी ने कुसुम C योजना के अंतर्गत गामडी अहाडा गांव के धमलात फला में 2.42 मेगावाट एवं 2.34 मेगावाट का सोलर प्लांट निर्माणाधीन की जानकारी दी l
 उन्होंने बताया कि यह निर्माण कार्य मुंडन कंस्ट्रक्शन कंपनी जोधपुर द्वारा किया जा रहा है , दोनों प्लांट की कुल लागत करीब 20 करोड़ है l सोलर प्लांट का कार्य करीब 60 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है , कंपनी को सितंबर 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण करना है l दोनों प्लांट से प्रतिमाह करीब 6.5 लाख यूनिट का उत्पादन होगा, प्लांट से उत्पादित की गई बिजली माडा जीएसएस पर देने, लोड शेडिंग, ट्रिपिंग, वोल्टेज समस्या समाधान संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान जिला कलक्टर ने सोलर प्लांट से संबंधित विभिन्न तकनीकी, विद्युत उत्पादन एवं आपूर्ति व्यवस्था, जीएसएस की क्षमता, ट्रांसमिशन प्रणाली, विद्युत शुल्क निर्धारण, प्लांट के रखरखाव तथा उपयोग में ली जा रही भूमि—की विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान दिए।
जिला कलक्टर ने सोलर प्लांट से निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विद्युत लाइन, ट्रांसफार्मर एवं मीटर व्यवस्था की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने, कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने
 करने के निर्देश दिए।
 ग्राम पंचायत खजूरी में निर्माणाधीन 33/11 केवी जीएसएस का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर श्री देशलदान ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार दोशी से निर्माणाधीन 33/11 केवी जीएसएस की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार दोशी ने खजूरी गांव में करीब 1 करोड रुपए की लागत से 33/11 खजूरी जीएसएस निर्माणाधीन है I जिसमें पूर्व में स्थापित 35 किलोमीटर लंबे 11 केवी फीडर रतनपुर के 4 टुकड़े होकर , नए 11 kv फीडर रतनपुर , खजूरी , आसियावाव , पुनरावाडा बनेंगे, जिससे आम जनता को लोड सीडिंग, ट्रिपिंग, वोल्टेज सहित अन्य विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान जिला कलेक्टर ने कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उन्होंने जीएसएस निर्माण कार्य अब तक हुए कार्य की जानकारी लेते हुए शेष कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार बिछीवाड़ा , सहायक अभियंता श्री योगेश पंचाल , कनिष्ठ अभियंता श्री जयेश खराड़ी, अंबुज श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!