उदयपुर देहात जिला कांग्रेस ने झाडोल विधानसभा के कोटडा क्षेत्र में शादी समारोह में जीमण (खाने) के बाद तबियत खराब होने से हुए बीमार लोगों से मिलकर कुशलक्षेम जानी।

उदयपुर। 29 मई। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस ने आज उदयपुर जिले की झाडोल विधानसभा के कोटडा में विवाह समारोह में जीमण (खाने) के बाद तबियत बिगड़ने से बीमार लोगों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम जानी।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री ताराचंद मीणा, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कचरू लाल चौधरी और झाडोल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी एवम प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री हीरा लाल दरांगी ने आज झाडोल विधानसभा के कोटडा क्षेत्र में शादी समारोह में जीमण (खाने) के बाद तबियत खराब होने से हुए बीमार लोगों से मिलकर कुशलक्षेम जानी। साथ ही अस्पताल प्रशासन से मिलकर सभी बीमार लोगों के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए कहा। इसके बाद उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री ताराचंद मीणा ने बीमार लोगों के परिजनों को बेहतर इलाज के लिए 50,000 ₹ की आर्थिक मदद भी करी।अस्पताल में बीमार व्यक्तियो और उनके परिवार वालो से मिलकर ओर भी यथासंभव मदद का भी आश्वासन दिया।
इसके बाद श्री ताराचंद मीणा, श्री कचरू लाल चौधरी और श्री हीरा लाल दरांगी ने इस विवाह समारोह में खाने के बाद बीमार होने से दिवंगत हुए लोगों के परिजनों से भी मिलकर सांत्वना दी।
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से इस घटना की जांच कर वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए भी जिला प्रशासन से बात करी।
ताराचंद मीणा के साथ उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हीरा लाल दरांगी, झाडोल प्रधान राधा देवी परमार, कोटडा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राईस राम खेर भी साथ रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!