30 मई से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिखाएंगे दाव पेज
उदयपुर। लक्ष्मण उस्ताद अर्जुन उस्ताद की स्मृति में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला कुश्ती संघ उदयपुर की और से तैयारी पूरी कर ली गई है राजस्थान कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष मांगीलाल कटारिया ने बताया प्रतियोगिता के उद्घाटन मेवाड़ महामंडलेश्वर श्री रासबिहारी जी शरण शास्त्री द्वारा की जाएगी मुख्य अतिथि उदयपुर के शहर विधायक ताराचंद जैन होंगे विशिष्ट अतिथि सुधीर बक्षी, पारस सिंघवी, वीरमदेव सिंह कृष्णावत,दिलीप मूंदडा, पृथ्वीराज उस्ताद, राधेश्याम आर्य, उमेद सिंह झांझरिया, भंवर सिंह चौहान, द्वारा किया जाएगा आयोजन सचिव डॉ.हरीश राजोरा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राजस्थान के 400 से ज्यादा पहलवान भाग प्रतियोगिता उदयपुर के पीएम श्री फतेह उच्च माध्यमिक विद्यालय मै करवाई जाएगी कुश्ती प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय नियम के अनुसार होगी और जो भी पहलवान इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा वह 7 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चयन प्रतियोगिता दिल्ली में भाग लेगा आयोजन समिति द्वारा पहलवान के भोजन की व्यवस्था करवाई गई है एवं खिलाड़ियों के ठहरने और उनके खासकर पानी के व्यवस्था पूरी तरह से की गई है
यह जानकारी आयोजन सचिव डॉ. हरीश राजोरा ने दी !
