बांदनवाडा युद्ध के महानायक महारावत महासिंह जी कानोड़ की 313वीं पुण्यतिथि पर किया नमन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर 15 मई / सारंगदेवोत फाउंडेशन की ओर से बान्दनवाडा युद्ध विजेता मेवाड़ी सेना के सेनापति महारावत महासिंह जी सारंगदेवोत की 313 वीं पुण्यतिथि पर राजस्थान विद्यापीठ के आईटी सभागार में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीनदयाल सिंह लक्ष्मणपुरा, अध्यक्षत उदय सिंह सिसवी थे।  अतिथियों का स्वागत देवेन्द्र सिंह सारंगदेवोत भागल और कृष्णपाल सिंह सारंगदेवोत भाणपा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों स्मृति चिन्ह् व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गुमान ज्ञान संस्थान से डाॅ राम सिंह , जीवन सिंह लक्ष्मणपुरा, क्षत्रिय युवक संघ से भंवर सिंह बेमला ,कमल सिंह बेमला ,  प्रताप कंवर सारंगदेवोत अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट उदयपुर जिला अध्यक्षया, कच्छैर, भाणपा, लक्ष्मणपुरा, उदय सिंह जी की भागल , ओनार सिंह जी की भागल, आसावरा , सिसवी ,सेजलाई ,रचका का कुंआ,राठौड़ा तलाई, लिंबावास, गोपालपुरा,हम्मेर सिंह जी का खेड़ा,लवार तलाई,कराणा, बन्दा , भोपा सागर, बोडकी , जोट सिंह जी का खेड़ा, हींता आदि ठिकानों से सम्मिलित हुए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!