दो अवैध पिस्टल व 05 कारतुस के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

थाना सवीना:-जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। जिसकी पालना मे चन्द्रशील ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,शहर तथा श्रीमती शिप्रा राजावत पुलिस उप अधीक्षक, वृत नगर पूर्व के सुपरविजन मे योगेन्द्र कुमार व्यास थानाधिकारी सवीना मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06.03.23 को केवडा की नाल मे तीन व्यक्ति क्रमशः 1. युसुफ पिता अजीज खान 2. मोहम्मद आसीफ उर्फ माया पिता शेर मोहम्मद 3. आमीर शेख पिता यासीन मोहम्मद शेख निवासी खाजीपीर, सुरजपोल को दोराने नाकाबन्दी चैक किया जिसपर इनके पास दो अवैध देशी पिस्टल, तीन मेगजीन व 05 जिन्दा कारतुस मिलने पर धारा 3/25 आम्र्स एक्ट मे गिरफ्तार कर अवैध हथियार जब्त कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!