मंन्दिर में नकबजनी करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

थाना गोगुन्दा। प्रार्थी भगवानलाल पिता किशनलाल पालीवाल निवासी सुथारमादडा ने एक लिखित रिपोर्ट दी कि हमारे गांव मे आशापुरा मन्दिर मै वहाॅ का पुजारी हॅू। दिनांक 01.01.23 को सुबह 6.00 बजे मेरे भाई गणेशलाल ने फोन किया कि मन्दिर के ताले टूटे हुए है। जिसपर मैने मन्दिर मे ंजाकर देखा तो मन्दिर के ताले व दानपात्र टूटा हुआ था जिसमें करीब 20-25 हजार की नगदी थी जो वहा नही थी व पेटी मे लगभग 40-42 चांदी के छतर, गले मे पहनने की चांदी की साकल, चाॅदी की हांली, चांदी के मुकुट फुल चांदी की रकम ढाई किलोे के करीब थी। जो अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ली गई है। प्राप्त रिपोर्ट पर प्र.स. 03/2023 धारा 457-380 भादस मे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक विकाश शर्मा द्वारा अभियुक्तो की शीघ्र गिरफतारी के निर्देशन व श्रीमती रंजीता शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवंश्री भुपेन्द्र कुमार वृताधिकारी गिर्वा के सुपरविजन मे थानाधिकारी गोगुन्दा मय टीम द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तगणों 1. नाथाराम पिता मानाराम गमेती 2. रमेश पिता भवनाराम गमेती 3. डालाराम पिता नोपाराम गमेती निवासी खुंटा खेत चाम्बुआ थाना बेकरिया को बाद पूछताछ गिरफ्तार कर 4 दिन पीसी रिमाण्ड प्राप्त कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!