प्रदेश सरकार के 2 वर्ष के कार्य सरदार पटेल मंडल में जन-जन तक पहुँचे

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। राजस्थान प्रदेश की मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश निर्देशानुसार एलईडी वेन के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाने हेतु सरदार पटेल मंडल में व्यापक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस क्रम में आज मंडल के पाँच वार्डों में एलईडी वेन रथ यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड 34 स्थित उदयपुर चौराहे से किया गया। एलईडी वेन के माध्यम से जनता को बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा घोषणा पत्र में की गई घोषणाओं में से लगभग 70 प्रतिशत कार्यों को पूर्ण किया जा चुका है। इसमें उज्ज्वला गैस योजना के अंतर्गत 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना बिजली पानी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सहित अनेक जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा आमजन को सूचना पत्रक भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया जिला मंत्री प्रकाश अग्रवाल पूर्व जिला उपाध्यक्ष खूबी लाल पालीवाल जिला मंत्री हजारी जैन पूर्व जिला महामंत्री किरण जैन मंडल के वरिष्ठ पदम शर्मा मंडल महामंत्री विजय प्रजापत एवं गजेंद्र अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा गरीब कल्याण एवं विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में पार्षद माधुरी राठौर संतोष मेनारिया मंडल उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा मुकेश खिलवानी नरेंद्र जैन दिनेश दवे गौरांग शर्मा पूर्व महामंत्री जयंत ओझा राकेश कावडिया राजेश अग्रवाल प्रदीप सनाढय वैभव भंडारी विक्रम अग्रवाल गौरव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इसके पश्चात एलईडी वेन रथ यात्रा वार्ड 13 किशनपोल स्थित शिव मंदिर पहुँची जहाँ शक्ति केंद्र संयोजक हीरालाल सालवी ललिता कल्याण एवं दिनेश दवे द्वारा स्वागत किया गया और जनता को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया गया। इसके बाद यात्रा वार्ड 14 विशाल मेगा मार्ट पहुँची जहाँ जिला रथ यात्रा संयोजक करण सिंह शक्तावत वार्ड प्रभारी अलका गुर्जर शक्ति केंद्र संयोजक निर्मल पालीवाल बाबूलाल शर्मा मुकेश माली एवं कमलेश सालवी ने रथ यात्रा का स्वागत किया।
रथ यात्रा अग्रवाल धर्मशाला पहुँची जहाँ जिला मंत्री सिद्धार्थ शर्मा प्रभारी जतिन श्रीमाली शक्ति केंद्र संयोजक राजेश बैरागी पूर्व जिला मंत्री दीपक बोलिया पार्षद चंद्रकला बोलिया राजकुमार एवं लोकेश द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा का समापन कैलाश कॉलोनी में किया गया जहाँ प्रभारी लीला कंवर शक्ति केंद्र संयोजक सौरभ सुखवाल कैलाश देलवाडिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने रथ यात्रा का स्वागत किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन से संवाद कर प्रदेश सरकार की योजनाओं विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी और जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ लेने का आह्वान किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!