थाना झल्लारा। जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा द्वारा त्यौहारों के अवसर पर शांति भंग व हुडदंग करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। जिस पर दिनांक 07.03.2023 को शांति भंग व हुडदंग करने पर 1 नवीन पिता शांतिलाल मीणा 2 बंशीलाल पिता वक्ता् मीणा 3 प्रकाश पिता रामा मीणा 4 अमरा पिता रामा मीणा 5 राजु पिता परती मीणा 6 नरेश पिता गांगजी मीणा 7 गोपाल पिता सवजी मीणा 8 देवीलाल पिता रूपलाल मीणा को परिशांति भंग करने के पर गिरफ्तार किया जाकर कार्यपालक मजिस्टे्रड के समक्ष पेश किया जाकर पाबन्द किया गया।
तेज आवाज में डीजे बजाने पर पिकअप वाहन जब्त
जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा द्वारा ध्वनि प्रदुषण फैलाने वालो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मुकेश सांखला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व रविन्द्र प्रताप वृताधिकारी वल्लभनगर के सुपरविजन में मनीष कुमार थानाधिकारी कानोड मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.03.23 को गांव राजपुरा मे डीजे पिकअप बोलेरो रजिस्ट्रेशन नं. त्श्र27ळठ5061 पर तेज आवाज में गाने चलाये जा रहे थे। जिससे आम जनता व विद्यार्थीयों पर ध्वनि प्रदुषण से उनके स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड रहा है। जिस पर डीजे पिकअप बोलरो वाहन को धारा 4ध्6 राजस्थान ध्वनि प्रदुषण एक्ट 1963 का अपराध पाया जाने से जब्त कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
