दस हजार कावड़ियें करेंगे महादेव का जलाभिषेक

गंगु कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 18 वी कावड यात्रा सोमवार को
भारत माता का पूजन कर की गंगा आरती
पुष्प वर्षा से होगा कावड यात्रा का स्वागत

उदयपुर 19 अगस्त / शिव महोत्सव समिति की ओर से सोमवार को उदयपुर से उभयेश्वर महादेव तक 21 किलोमीटर तक की  निकाली जाने वाली 18वीं कावड यात्रा के तहत आयोजित सात दिवसीय समारोह के तहत शनिवार को बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से पांच वर्ष पुराने गंगा के चैथे पाये गंगु कुंड पर भारत का  पूजन कर भव्य संगीतमय  गंगा महाआरती की गई गई जिसमें बड़ी संख्याॅ में महिला एवं पुरूषों ने भाग लिया।  संस्थाक कमलेन्द्र सिंह ने बताया कि महाआरती में हिंदू संगठन के प्रमुख हिंदू जागरण मंच,शिव दल, शिवसेना ,मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, शूल धारिणी सेना, हिंदू महासेना टाइगर फोर्स, श्री राम बजरंग दल ,श्री राम सेना, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, धर्म उत्सव समिति काली कल्याण धाम, नववर्ष समारोह समिति के डॉ. प्रदीप कुमावत,  दिनेश भटट्, दिनेश मकवाना, हेमंत जोशी, प्रेम सिंह शक्तावत, दिनेश भट्ट , डाॅ. अलका मूंदड़ा, मनोहर चैधरी, रविकांत त्रिपाठी, रामकृपा शर्मा, धीरेन्द्र सिंह सच्चान, महेश भावसार, जगद नागदा, धिरेन्द्र सच्चाज, मधु सोनी, यज्ञ नारायण शर्मा, गिरिश शर्मा, सुनील कालरा, कृष्णकांत कुमावत, जितेन्द्र जैन, सुरेश रावत सहित कार्यकर्ताओं ने गंगा की आरती की।

121 पंडितों द्वारा होगा महारूद्राभिषेक

अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा ने बताया 18वीं कावड़ यात्रा पर पहली बार सामुहिक अभिषेकात्मक पाठात्मक महारूद्र  सोमवार को उभयेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में 121 विद्वान पंडितों और 121 जजमान जोड़ों द्वारा किया जायेगा।

कावड यात्रा सोमवार को:- सात दिवसीय समारोह संयोजक रामकृपा शर्मा ने बताया कि  इस बार 10 हजार कावड तैयार की गई जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है वही उभयेश्वर महादेव मंदिर में शहर से आने वाले करीब 20 हजार के करीब भक्तों के लिए समिति की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक कावडिये को पीपड का एक पौधा दिया जायेगा जिसे वे उभयेयश्वर महादेव की पहाड़ियों पर या अपने गांव ले जाकर लगाये व उन्हे उसे बडा करने का संकल्प पत्र भी भरवाया जायेगा, साथ ही बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का संकल्प पत्र भी भरवाया जायेगा। कावड यात्रा में शामिल होने वाले कावड़िये सफेद बनियान, कुर्ता, धोती एवं कपड़े के बुट में शामिल होंगे।
अतिथियों द्वारा पांच नदियों से लाये गंगा के जल की पूजा अर्चना के बाद कावड़ियों द्वारा अपने अपने कावड़ की पूजा करने के बाद कावड यात्रा को रवाना करेगे।
कावड यात्रा के आगे खुली जीप मंे पीतल के बडे कलश मंे गंगा जल को रखा जायेगा, उसके पिछे डीजे सेट चलेगे जो महादेव का गान करते हुए चलेगे।

इस रास्ते से जायेंगे कावड़िये :-

कावड यात्रा आयड़, अशोक नगर, शक्ति नगर, टाउन हाॅल, बापू बाजार, देहली गेट, तीज का चैक, मंडी की नाल, मोचीवाडा,  घंटाघर, जगदीश चैक, गडियादेवरा, चांदपोल, ब्रहमपोल, दुधिया गणेश जी, रामपुरा, गोरेल्ला, धार, मोरवानिया होते हुए उबेष्वर महादेव पहुंची जहा गंगा जल से महादेव का अभिषेक किया जायेगा। जहाॅ भक्तों एवं कावडियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।

पुष्प वर्षा से कावड यात्रा का होगा स्वागत:- मिडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि कावड यात्रा का पूरे रास्ते 201 गेट लगा पुष्प वर्षा से स्वागत किया जायेगा। पूरे रास्ते में विभिन्न सामाजिक, राजनेतिक व धार्मिक संगठनों द्वारा कावडियों के लिए पानी, मिल्क रोज, आईसक्रीम, फु्रट्स की व्यवस्था की गई।

इनकी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था:- शहर से निकलने वाली कावड़ यात्रा को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए महादेव धर्मोत्सव समिति के अध्यक्ष मानसिंह हाडा, संयोजक नरेष वैष्णव, सुरेश रावत के सानिध्य में उनकी टीम के सदस्य केसरिया टीषर्ट में भाग लेगे तथा पूरे रास्ते मे सुरक्षा का ध्यान रखेगे तथा कावड़िये को किसी भी प्रकार की दिक्कत या घटना होने पर वे उनका पूरा ध्यान रखेगे। यात्रा के पिछे एम्बुलेंस एवं बसों की व्यवस्था भी गई है कोई कावडिया अथवा बुजूर्ग व्यक्ति बीच रास्ते में चलने में असमर्थ हो तो उसे बस बैठा कर ले जाया जायेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!