तीन भाषाओं के साहित्य व कला पर आधारित “मेला” की तैयारियां जोरों पर
सम्भागीय आयुक्त ने किया थीम सॉन्ग रिलीज उदयपुर, 18 मार्च। राजस्थानी, ऊर्दू व हिंदी भाषाओं के साहित्य की विधआओं एवं कला के विभिन्न रूपों पर आधारित अपनी तरह के अनूठे चार दिवसीय आयोजन की तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। मंगलवार को सम्भागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने आयोजन का थीम सॉन्ग रिलीज किया। इस अवसर पर विविध भारती के पूर्व निदेशक महेन्द्र मोदी, कपिल पालीवाल, हेमंत जोशी, चेतन औदीच्य, अमित व्यास आदि उपस्थित रहे। उद्घाटन के अवसर पर मंचित होने वाले नाटक “प्रणवीर प्रताप” की रिहर्सल जारी है। मौलिक ऑर्गेनाइजेशन एवं सुखाड़िया विश्वविद्यालय के राजस्थानी विभाग के साझे में राजस्थान साहित्य अकादमी,…
