UdaipurViews

अधिनस्थ कर्मियों के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

अधिनस्थ कर्मियों के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

उदयपुर 08 अगस्त / आयुर्वेद विभाग बड़गांव ब्लॉक औषधालय में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार अधिनस्थ कर्मियों के साथ मनाया गया।  नॉडल प्रभारी एवं आयोजक डॉ. विष्णु बंशिवाल ने बताया कि सभी कर्मियों ने एक दूसरे को रक्षासुत्र बंाध भाईचारे का संदेश दिया। अधीनस्थ कार्य आयुर्वेद नर्स प्रेमलता, मुख्यमंत्री संबल योजना में कार्यरत भावना डांगी, आशा बहने मोहिनी डांगी, कंचन सेन, सुनीता पालीवाल, कमला डांगी, कृष्णा डांगी सहित सभी बहनों को मिठाई एवं गिफ्ट दिये गये।
Read More
 कुलदीप  शर्मा एडीजे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया केंद्रीय कारागृह एवं महिला जेल  का साप्ताहिक निरीक्षण

 कुलदीप  शर्मा एडीजे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया केंद्रीय कारागृह एवं महिला जेल  का साप्ताहिक निरीक्षण

उदयपुर, 8 अगस्त । माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान मे श्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के निर्देशो के क्रम में  कुलदीप शर्मा एडीजे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर द्वारा केंद्रीय कारागृह उदयपुर एवं महिला सुधारागृह का औचक  निरीक्षण किया गया । श्री कुलदीप शर्मा एडीजे एवम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बंदीजन से वार्ता की गई,  विधिक सहायता, आपील, पैरोल एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। श्री राजपाल सिंह अधीक्षक केंद्रीय कारागृह ने बताया कि जेल  महानिदेशक जयपुर…
Read More
“हर घर तिरंगा अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित”

“हर घर तिरंगा अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित”

 चित्तौड़गढ़. पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा बिरला शिक्षा केंद्र, चित्तौड़गढ़ में 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी हेमंत मेहता ने बताया कि यह अभियान आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘अमृत महोत्सव’ के तहत शुरू किया गया है। विद्यालय की प्राचार्या रेखा यादव ने बताया कि इस योजना में पचास कला विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक कौशल से चित्र बनाए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों के साथ दो सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। उपप्रधनाचार्य वेनिस बेंजामिन ने बताया कि इस अभियान…
Read More
पुण्य की नाव में बैठकर हम सिद्ध बुद्ध व मुक्त बन सकते हैं : महासती विजयलक्ष्मी

पुण्य की नाव में बैठकर हम सिद्ध बुद्ध व मुक्त बन सकते हैं : महासती विजयलक्ष्मी

उदयपुर, 8 अगस्त। श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान के तत्वावधान में केशवनगर स्थित नवकार भवन में चातुर्मास कर रही महासती विजयलक्ष्मी जी म.सा. ने शुक्रवार को धर्मसभा में कहा कि साधु का जीवन अनुशासनबद्ध होता है। वह धर्म अनुसार जीवन जीते हैं। जैसे बहता हुआ पानी निर्मल रहता है वैसे ही साधु विचरण करते हुए अपने पर कोई दाग नहीं लगने देते। इस दौरान यदि कोई परीषह आता भी है तो भी वे भावना उच्च रखते हैं। इससे उनके कर्मों की निर्जरा होती है, अन्यथा साधु पुण्यार्जन तो कर ही लेता है। गृहस्थ जीवन में जो एक दूसरे…
Read More
संस्कृत श्लोक मंत्रो से सिद्धि प्राप्त होती हैं : शास्त्री

संस्कृत श्लोक मंत्रो से सिद्धि प्राप्त होती हैं : शास्त्री

(प्रतीक जैन) संस्कृत सप्ताह का समापन               खेरवाड़ा, विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में संस्कृत सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता कथावाचक वीरेंद्र शास्त्री ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। संस्कृत प्रभारी निशा व्यास ने प्रतिवेदन पढ़ा।पूरे संस्कृत सप्ताह में जिन भैया-बहिनों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सुंदर प्रस्तुति दी,उन्होनें मंच पर अपनी प्रस्तुति दी जिसमें भैया मोहित ,अर्जुन , कृष्णा,रुद्र, शिवानी,जिया ने गीत,श्लोक वाचन किया । फलक निर्माण प्रतियोगिता में भैया बहिनों ने अपनी कला का सुंदर प्रदर्शन किया, संस्कृत वार्तालाप प्रस्तुत किया गया। शास्त्री ने संस्कृत…
Read More
सांसद गरासिया ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात

सांसद गरासिया ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात

  (प्रतीक जैन)                खेरवाड़ा, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर पावन पर्व रक्षाबंधन की बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की। वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन ने बताया कि इस अवसर पर सांसद गरासिया ने शाह को देश के गृहमंत्री के रूप में सबसे लंबे एवं ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की तथा कहा कि आपका कार्यकाल न केवल राष्ट्र की रक्षा का प्रतीक है ,बल्कि देश व संगठन के अद्वितीय नेतृत्व और भारत मां के प्रति निष्ठा की मिसाल भी है। सांसद गरासिया ने…
Read More
विद्यानिकेतन प्राथमिक विद्यालय मे रक्षा बंधन उत्सव मनाया गया

विद्यानिकेतन प्राथमिक विद्यालय मे रक्षा बंधन उत्सव मनाया गया

(प्रतीक जैन)               खेरवाड़ा, विद्या भारती संस्थान उदयपुर द्वारा संचालित विद्या निकेतन प्राथमिक विद्यालय खेरवाड़ा में रक्षा बंधन उत्सव मनाया गया। प्रधानाचार्य रमा पानेरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि यह त्यौहार भाई-बहिन का नहीं अपितु यह एक दूसरे की रक्षा, सुरक्षा, स्नेह, प्रेम भाईचारे का प्रतीक हैं। हमे भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के विकास के साथ-साथ आपसी प्रेम और सहयोग की भावना बनाएं रखना चाहिए। विद्यालय के भैया/ बहिनो ने अपने हाथो से राखी बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। बहिनो ने भैयाओ को तिलक लगाकर उनकी…
Read More
महिला के साथ मारपीट का मामला दर्ज

महिला के साथ मारपीट का मामला दर्ज

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र के खांडी ओवरी फ़ला निचला फला रोजड़ी फला निवासी रतनी देवी पत्नी स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार मीणा उम्र 50 वर्ष ने प्रकरण दर्ज कराया की गुरुवार को दोपहर वह चारा लेने के लिए अपने मकान के सामने तालाब वाला खेत से चारा लेकर रस्ते रस्ते अपने घर की तरफ आ रही थी कि बीच रास्ते में उसका जेठ तेज शंकर पुत्र खातु मीना आया और उसका हाथ पकड़ कर उसे जमीन पर गिरा दिया जिससे उसके पहने हुए कपड़े अस्त व्यस्त हो गए साथ ही तेज शंकर द्वारा रतनी के साथ गाली गलौज करते हुए लातों…
Read More
डूंगरपुर विधानसभा की सभी बहनों की सुरक्षा के लिए संकल्पित रहूँगा : बंसीलाल कटारा

डूंगरपुर विधानसभा की सभी बहनों की सुरक्षा के लिए संकल्पित रहूँगा : बंसीलाल कटारा

चुण्डावाडा, बिछीवाड़ा व कनबा में भाजपा विधायक प्रत्याशी बंसीलाल कटारा का सघन दौरा डूंगरपुर। सूबे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जन कल्याणकारी योजनाओं के रक्षाबंधन 2025 के मौके पर राजस्थान सरकार ने प्रदेश की आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए विशेष उपहार की घोषणा की है। सरकार की योजना के तहत करीब 1.21 लाख आंगनबाड़ी बहनों को 501 रुपये की राशि उनके बैंक खातों में राखी से पहले हस्तांतरित की जाएगी। इसके साथ ही वे दो दिन तक राजस्थान रोडवेज में मुफ्त यात्रा का लाभ भी उठा सकेंगी। शुक्रवार को डूंगरपुर भाजपा विधायक प्रत्याशी चुण्डावाडा, बिछीवाड़ा व…
Read More
ज़मीन खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी

ज़मीन खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी

उदयपुर: जिले की गोगुंदा तहसील के सेमटाल गांव निवासी देवीलाल पालीवाल ने धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार 14 जून 2023 को देवीलाल से ज़मीन खरीद-फरोख्त के नाम पर लक्ष्मणनाथ पुत्र कुशालनाथ निवासी जोगियों का गुड़ा ने धोखाधड़ी की। आरोप है कि लक्ष्मणनाथ ने झूठे दस्तावेज़ों के आधार पर देवीलाल के साथ विश्वासघात किया और जमीन संबंधी लेन-देन में ग़लत जानकारी देकर उसे ठगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल हो सकता है। युवक…
Read More
error: Content is protected !!